Congress Protest PM Residence: दिल्ली में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस ने मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च कर प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने नारेबाजी कर रहे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग करते हुए आरोप लगाया कि सरकार छात्रों से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय करने से बच रही है.
प्रदर्शन में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पवन खेड़ा, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.
दिल्ली पुलिस ने लोक कल्याण मार्ग पर विरोध प्रदर्शन कर रहे कन्हैया कुमार समेत कांग्रेस नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। pic.twitter.com/64rG2Z9aYj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
राहुल गांधी ने पीएम से मांगा जवाब
प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच X पर पोस्ट कर कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से छात्रों पर हुई कथित कार्रवाई को लेकर जवाब मांगने के लिए उनके आवास तक मार्च करके आए हैं.सरकार न तो जवाबदेही तय करना चाहती है और न ही संसद में इस मुद्दे पर बहस कराना चाहती है. प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए इस्तीफा देना चाहिए.’
बीजेपी छात्रों की बात नहीं सुनती: चन्नी
प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. कांग्रेस का आरोप है कि सरकार छात्रों की समस्याओं पर चर्चा से बच रही है और विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है. हिरासत में लिए जाने पर पंजाब कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, “यह बीजेपी का आतंकवाद है। वे छात्रों की बात नहीं सुनते.” कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि अगर सांसदों का यह हाल है, तो सोचिए छात्रों के साथ क्या हो रहा होगा.’
#WATCH | Delhi: Congress workers protesting at Lok Kalyan Marg have been detained by police.
— ANI (@ANI) July 21, 2026
On being detained, Chairperson of Punjab Congress Campaign Committee, Charanjit Singh Channi, says, "This is BJP's terrorism. They don't listen to the students…" pic.twitter.com/JxTakAAMBN
जयराम रमेश ने कही ये बात
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, “हमारी एक सीधी-सी मांग है। हमारे विपक्ष के नेताओं ने लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में यह मांग उठाई है। मांग यह है कि गृह मंत्री संसद में इस पर स्पष्टीकरण दें और सदन में इस मुद्दे पर चर्चा हो। हम चाहते हैं कि वे इस बात पर बयान दें कि किस तरह लोकतंत्र और हमारे संविधान की हत्या की जा रही है और छात्रों पर अत्याचार हो रहे हैं। हम 45 दिनों से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।”
#WATCH दिल्ली | कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, "हमारी एक सीधी-सी मांग है। हमारे विपक्ष के नेताओं ने लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में यह मांग उठाई है। मांग यह है कि गृह मंत्री संसद में इस पर स्पष्टीकरण दें और सदन में इस मुद्दे पर चर्चा हो। हम चाहते हैं कि वे इस बात पर बयान… pic.twitter.com/WIFWVfClZB
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
ये भी पढ़ें: डिजिटल क्रिएटर्स को मिलेगा 5 लाख रुपये तक का इनाम, जानें ‘जेम्स ऑफ इंडिया’ चैलेंज में कैसे ले सकते हिस्सा



