Wednesday, July 22, 2026
HomeUser Interest CategoryPoliticsराहुल गांधी के समर्थन में जयपुर समेत पूरे प्रदेश में कांग्रेस का...

राहुल गांधी के समर्थन में जयपुर समेत पूरे प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी

NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं के विरोध में कांग्रेस ने जयपुर समेत राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। जयपुर के अंबेडकर सर्किल पर हुए धरने में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेता शामिल हुए।

Congress Protest In Rajasthan: NEET परीक्षा पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने जयपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता अंबेडकर सर्किल पर धरने पर बैठे. यह प्रदर्शन दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस नेतृत्व के विरोध-प्रदर्शन के समर्थन में आयोजित किया गया. धरने में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों के मुद्दे पर जवाबदेही तय करने की मांग की.

पूरे राजस्थान में कांग्रेस का विरोध

प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर राजस्थान के सभी जिला मुख्यालयों पर भी धरना-प्रदर्शन और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध कार्यक्रम आयोजित किए गए. कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया. जयपुर में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जुटने को देखते हुए प्रशासन ने अंबेडकर सर्किल और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया.

गहलोत और डोटासरा हिरासत में

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया. पुलिस की कार्रवाई के बाद भी कांग्रेस नेताओं ने छात्रों के मुद्दे पर आंदोलन जारी रखने की बात कही.

दिल्ली प्रदर्शन के समर्थन में हुआ आयोजन

कांग्रेस ने बताया कि जयपुर सहित पूरे प्रदेश में हुए विरोध-प्रदर्शन दिल्ली में राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास के बाहर आयोजित प्रदर्शन के समर्थन में किए गए. पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार छात्रों से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय करने और संसद में चर्चा कराने से बच रही है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image