Friday, October 30, 2026
HomeIndiaहिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर आर-पार के मूड में कांग्रेस, इन 2...

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को लेकर आर-पार के मूड में कांग्रेस, इन 2 मांगों को लेकर 22 अगस्त को देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

नई दिल्ली, कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि वह भारतीय प्रतिभूति विनियम बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधवी बुच के इस्तीफे और ‘अडानी महाघोटाले’ की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग को लेकर आगामी 22 अगस्त को देशव्यापी प्रदर्शन करेगी.

केसी वेणुगोपाल ने कही ये बात

पार्टी महासचिवों, राज्य प्रभारियों और प्रदेश इकाई के अध्यक्षों की बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने यह घोषणा की.उन्होंने कहा, ”आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महासचिवों, राज्य प्रभारियों और राज्य अध्यक्षों सहित कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं की एक बैठक बुलाई थी. बैठक में 56 नेताओं ने भाग लिया और उनमें से 38 ने कई बहुमूल्य सुझाव दिये. हमने अडानी और सेबी से संबंधित घोटाले पर चर्चा की.

”22 अगस्त को देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का फैसला”

वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘हमने 22 अगस्त को देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का फैसला किया है. यह प्रदर्शन 2 मांगों को लेकर होगा. पहली मांग है कि सेबी प्रमुख का इस्तीफा हो और दूसरी मांग है कि अडानी महाघोटाले की जांच के लिए जेपीसी का गठन किया जाए.”उन्होंने कहा कि सरकार को वायनाड में हुई भूस्खलन की घटना को राष्ट्रीय आपदा घोषित करना चाहिए.उन्होंने यह भी कहा कि जाति जनगणना को लेकर भी चर्चा की गई है तथा सरकार को इसे अविलंब कराना चाहिए.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image