Friday, June 5, 2026
HomeLatest Newsराज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार नीरज डांगी ने भरा नामांकन, बोले-'किसान,...

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार नीरज डांगी ने भरा नामांकन, बोले-‘किसान, युवा, महिला और विकास के मुद्दों को दूंगा प्राथमिकता’

Rajasthan Rajya Sabha Election 2026: नीरज डांगी ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते हुए कहा कि वे संसद में राजस्थान की आवाज को मजबूती से उठाएंगे तथा किसान, युवा, महिला और विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगे। नामांकन के दौरान अशोक गहलोत, गोविंद सिंह डोटासरा और टीकाराम जूली मौजूद रहे। विधानसभा में पर्याप्त संख्या बल होने के कारण उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।

Rajasthan Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार नीरज डांगी ने शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया. नामांकन दाखिल करने के बाद नीरज डांगी ने कहा राजस्थान की जनता की आवाज को संसद में मजबूती से उठाना मेरी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी. उन्होंने कहा कि पिछली पारी की तरह इस बार भी किसान, युवा, महिला और विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देंगे और प्रदेश के हितों की प्रभावी पैरवी करेंगे.

नामांकन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कांग्रेस के कई विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे. इस मौके पर अशोक गहलोत ने नीरज डांगी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्होंने राज्यसभा में हमेशा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया है।

‘उनका अनुभव पार्टी और प्रदेश दोनों के लिए लाभदायक साबित होगा’

गहलोत ने उन्हें समर्पित और जमीनी कार्यकर्ता बताते हुए आगे कहा कि उनका अनुभव पार्टी और प्रदेश दोनों के लिए लाभदायक साबित होगा. वहीं, गोविंद सिंह डोटासरा ने विश्वास जताया कि नीरज डांगी भारी मतों से चुनाव जीतेंगे. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और अन्य नेताओं ने भी उन्हें कांग्रेस का मजबूत चेहरा बताते हुए पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया.

नीरज डांगी की जीत लगभग तय

राजस्थान विधानसभा में वर्तमान संख्या बल के आधार पर कांग्रेस की एक सीट पर जीत लगभग तय मानी जा रही है. राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए 51 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होती है, जबकि कांग्रेस के पास 67 विधायक हैं. ऐसे में पार्टी के लिए एक सीट सुरक्षित मानी जा रही है और नीरज डांगी की जीत लगभग तय समझी जा रही है.

ये भी पढ़ें: खान सर की बढ़ी मुश्किलें, FIR के बाद अब गिरफ्तार करने की तैयारी, पटना पुलिस ने शुरू की छापेमारी


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image