Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsRajasthan By-Election: कांग्रेस ने सभी 7 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का...

Rajasthan By-Election: कांग्रेस ने सभी 7 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान, जानें किसे कहां से मिला टिकट ?

जयपुर, कांग्रेस ने राजस्थान की उन सभी 7 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है जहां उपचुनाव हो रहे हैं. कांग्रेस की ओर से बुधवार देर रात उम्मीदवारों की सूची जारी की गई. इसके अनुसार पार्टी ने झुंझुनूं से मौजूदा सांसद बृजेंद्र ओला के बेटे अमित ओला को मैदान में उतारा है. वहीं आर्यन खान को रामगढ़ सीट से टिकट दिया गया है, जो उनके विधायक पिता जुबैर खान के निधन के बाद खाली हुई थी.

कहां से किसे मिला टिकट ?

पार्टी ने दौसा सीट से दीनदयाल बैरवा, देवली-उनियारा से कस्तूर चंद मीणा, खींवसर से रतन चौधरी, चौरासी से महेश रोत और सलूंबर सीट से रेशमा मीणा उम्मीदवार बनाया है. बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने उपचुनाव के लिए किसी क्षेत्रीय पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया है.

बीजेपी ने चौरासी से उम्मीदवार नहीं किया घोषित

राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 7 में से 6 सीटों पर पहले ही उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. पार्टी ने अब तक चौरासी सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है.

इन 7 विधानसभा सीट पर होना है उपचुनाव

राज्य की 7 विधानसभा सीटों – झुंझुनू, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ में होने वाले उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे. नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हुई और नामांकन की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर है.

सांसद चुने जाने पर खाली हुई 5 सीट

राज्य विधानसभा में कुल 200 सीट हैं जिनमें से 5 सीट विधायकों के सांसद बनने के कारण और 2 सीट विधायकों के निधन के कारण खाली हुई है. जिन 7 विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं उनमें झुंझुनूं सीट कांग्रेस के विधायक बृजेंद्र ओला, दौसा सीट कांग्रेस के विधायक मुरारी लाल मीणा, देवली उनियारा सीट कांग्रेस के विधायक हरीश चंद्र मीणा, खींवसर सीट राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के विधायक हनुमान बेनीवाल और चौरासी सीट भारत आदिवासी पार्टी के विधायक राजकुमार रोत के इस्तीफा देने के कारण खाली हुई हैं. इन सभी विधायकों ने इस साल संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में सांसद चुने जाने के बाद इस्तीफा दिया था.

2 सीट विधायकों के निधन के चलते हुई खाली

वहीं, राज्य की रामगढ़ सीट कांग्रेस विधायक जुबेर खान और सलूंबर सीट भाजपा विधायक अमृतलाल मीणा के निधन के कारण खाली हुई है. इस तरह से जिन सात सीट पर उपचुनाव होना है, जिनमें से चार कांग्रेस के पास थीं.

विधानसभा में अभी क्या है स्थिति ?

राज्य विधानसभा में इस समय भाजपा के 114, कांग्रेस के 65, भारत आदिवासी पार्टी के 3, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के 2 और राष्ट्रीय लोकदल का एक विधायक है. इसके अलावा 8 निर्दलीय विधायक हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image