Monday, November 2, 2026
Homechunavi halchalमंडी में कंगना रनौत के सामने चुनावी मैदान में होंगे विक्रमादित्य सिंह,मां...

मंडी में कंगना रनौत के सामने चुनावी मैदान में होंगे विक्रमादित्य सिंह,मां प्रतिभा सिंह ने किया ऐलान

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने हिमाचल की मंडी सीट से उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने मंडी से राज्य सरकार में मंत्री विक्रमादित्य को चुनावी मैदान में उतारा है.मंडी लोकसभा सीट पर बीजेपी की तरफ से अभिनेत्री कंगना रनौत चुनाव लड़ रही हैं.कंगना को टक्कर देने के लिए कांग्रेस ने विक्रमादित्य को टिकट दिया है.

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इसका ऐलान किया है. प्रतिभा सिंह ने कहा-हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि मंडी से इस बार किसी युवा नेता को चुनावी मैदान में उतारना चाहिए.फिलहाल प्रतिभा सिंह इस सीट से सांसद हैं.हालांकि कांग्रेस की ओर से अभी तक मंडी से विक्रमादित्य सिंह के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.मंडी से मौजूदा सांसद प्रतिभा सिंह इस सीट से 3 बार जीत चुकी हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें कंगना रनौत द्वारा की जा रही टिप्पणियों की परवाह नहीं है और उन्होंने कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी सीट जीती है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image