Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsCongo Boat Accident: कांगो में नाव पलटने से 25 लोगों की मौत,...

Congo Boat Accident: कांगो में नाव पलटने से 25 लोगों की मौत, कई लापता, 100 से ज्यादा यात्री थे सवार

किंशासा (कांगो), अफ्रीकी देश कांगो में मंगलवार को यात्रियों को ले जा रही एक नौका के नदी में पलटने से नौका सवार कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग लापता हैं. बताया जा रहा है कि कांगो की राजधानी किंशासा के उत्तर-पूर्व में इनोंगो शहर से रवाना हुई इस नौका में 100 से ज्यादा यात्री सवार थे. यह हादसा फिमी नदी में हुआ.

अब तक 25 शव बरामद

लापता लोगों की तलाश के लिए मंगलवार को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है. मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है. इनोंगो के रिवर कमिश्नर डेविड कालेम्बा ने कहा, ”नौका में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे. अब तक कम से कम 25 शव बरामद किए जा चुके हैं.”

स्थानीय शख्स ने दी ये जानकारी

इलाके के निवासी एलेक्स म्बुम्बा के अनुसार नौका में काफी सामान भी था. म्बुम्बा ने कहा, ”मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं, लेकिन इस समय मृतकों की सही संख्या बता पाना मुश्किल है क्योंकि नौका में बहुत यात्री सवार थे.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image