Tuesday, July 28, 2026
HomeLatest Newsकॉमनवेल्थ गेम्स में सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, हाई जंप में सिल्वर...

कॉमनवेल्थ गेम्स में सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने

Sarvesh Kushare CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की हाई जंप स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस इवेंट में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए।

Sarvesh Kushare CWG 2026 : भारत के राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक सर्वेश कुशारे ने राष्ट्रमंडल खेलों में इतिहास रचते हुए पुरुषों की हाई जंप (ऊंची कूद) स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीत लिया. इसके साथ ही वह कॉमनवेल्थ गेम्स की पुरुष हाई जंप स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए.

कुशारे ने 2.25 मीटर की सफल छलांग लगाकर दूसरा स्थान हासिल किया. जमैका के रोमेन बेकफोर्ड ने भी 2.25 मीटर की ऊंचाई पार की, लेकिन काउंटबैक नियम के आधार पर उन्हें स्वर्ण पदक दिया गया। दोनों खिलाड़ी इसके बाद 2.28 मीटर की ऊंचाई पार करने में असफल रहे. इंग्लैंड के जैक किमानी ने 2.20 मीटर की छलांग के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया. भारत के एक अन्य खिलाड़ी आदर्श राम ने 2.15 मीटर की छलांग लगाई और प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रहे.

तेजस्विन शंकर का रिकॉर्ड पीछे छोड़ा

इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों की पुरुष हाई जंप स्पर्धा में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तेजस्विन शंकर के नाम था, जिन्होंने 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता था। अब सर्वेश कुशारे ने रजत पदक जीतकर भारतीय एथलेटिक्स में नया इतिहास रच दिया है.

डेकाथलॉन की तैयारी के लिए हटे तेजस्विन

तेजस्विन शंकर ने भी इस स्पर्धा में हिस्सा लिया, लेकिन आगामी पुरुष डेकाथलॉन प्रतियोगिता की तैयारी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने 2.05 मीटर के पहले प्रयास में असफल रहने के बाद मुकाबले से हटने का फैसला किया.

27 वर्षीय तेजस्विन का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2.29 मीटर है. पिछले दो वर्षों से उनका फोकस डेकाथलॉन पर रहने के कारण उन्होंने व्यक्तिगत हाई जंप स्पर्धाओं में सीमित भागीदारी की है.

ये भी पढ़ें: बिहार और असम में प्रदर्शनकारियों की FIR होंगी वापस, CJP की चेतावनी के बाद फैसला


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image