Tuesday, July 28, 2026
HomeLatest Newsजोजरी सहित नदियों के पानी को प्रदूषित नहीं होने देना सबकी जिम्मेदारी...

जोजरी सहित नदियों के पानी को प्रदूषित नहीं होने देना सबकी जिम्मेदारी : मुख्य सचिव वी श्रीनिवास

Rajasthan River Pollution: राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जोधपुर, पाली, बालोतरा और जसोल के औद्योगिक संघों को नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीईटीपी प्लांट के प्रभावी संचालन और प्रदूषित पानी को नदियों में जाने से रोकने पर जोर दिया।

Rajasthan River Pollution: जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने जोधपुर, पाली, बालोतरा, जसोल आदि के औद्योगिक संघों के प्रतिनिधियों से नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाये रखने की ठोस कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा है। उन्होंने संबंधित जिलों के जिला कलेक्टरों को भी निर्देश दिए हैं कि जोजरी नदी सहित क्षेत्र की नदियों में उद्योगों का प्रदूषित पानी नहीं जाए इसके लिए प्रभावी उपायों के साथ प्रस्ताव तैयार कर भिजवाएं। नदियों को पानी को प्रदूषित नहीं होने देने की सबकी जिम्मेदारी है।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सोमवार को शासन सचिवालय में जोधपुर, पाली, बालोतरा के उद्योग संघों और सीईटीपी संचालन समितियों के प्रतिनिधियों से रूबरू हो रहे थे। उन्होंने वर्चुअल बैठक में संबंधित जिलों के जिला कलेक्टरों से भी चर्चा की। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य सरकार सदैव संवाद कायम करने और बातचीत से समस्या के समाधान के प्रति गंभीर रही है।ऐसे में उद्योगों का निर्बाध संचालन हो पर समाज के व्यापक हित और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उद्योगों का प्रदूषित पानी नदियों में प्रवाहित नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीईटीपी संयत्रों का पूरी क्षमता से संचालन हो और उनके रखरखाव को इस तरह से रखा जाए ताकि प्रदूषित पानी का रिसाव ना हो सके।

अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं अध्यक्ष राज्य प्रदूषण नियंत्रण मण्डल अपर्णा अरोरा ने कहा कि जोजरी सहित क्षेत्र की अन्य नदियों में प्रदूषित पानी को माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है। वैसे भी उद्योगों के हानिकारक केमिकल युक्त पानी का निष्पादन सीईटीपी प्लांट के स्थान पर नदियों में प्रभावित करने से नदियां प्रदूषित हो रही है और मजबूरी में उद्योगों को बंद करने का अप्रिय निर्णय तक लेना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रदूषित पानी को वैज्ञानिक तरीके से निष्पादित करने और नदियों में जाने से पूरी तरह से रोकना होगा। आईआईटी सहित संस्थाओं की सहभागिता से प्रदूषित पानी के निषपादन की वैज्ञानिक तकनीक अपनाने को कहा।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग व रीको अध्यक्ष शिखर अग्रवाल, प्रमुख सचिव एलएसजी रवि जैन, रीको प्रबंध निदेशक सुरेश ओला, जोधपुर कलेक्टर आलोक रंजन सहित पाली, बालोतरा कलेक्टर, प्रदूषण मण्डल सहित संबंधित विभागों व उद्योग संघों और सीईटीपी संचालन समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें: बिहार और असम में प्रदर्शनकारियों की FIR होंगी वापस, CJP की चेतावनी के बाद फैसला


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image