Saturday, April 18, 2026
HomeIndia'BJP की डबल इंजन सरकार आने दीजिए, सड़कों पर झाड़ू लगाएंगे माफिया...

‘BJP की डबल इंजन सरकार आने दीजिए, सड़कों पर झाड़ू लगाएंगे माफिया और मौलाना’, पश्चिम बंगाल में सीएम योगी ने भरी हुंकार

CM Yogi Adityanath In West Bengal: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में 2 चुनावी सभाओं को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी और TMC पर जमकर निशाना साधा, उन्होंने कहा-कि कभी देश की सांस्कृतिक राजधानी माने जाने वाले बंगाल को तृणमूल कांग्रेस सरकार के तहत “अपराध की राजधानी” में बदल दिया गया है।

‘डबल इंजन की रफ्तार का ये लोग मुकाबला नहीं कर पाएंगे’

योगी आदित्यनाथ ने कहा-याद कीजिए कि पहले उत्तर प्रदेश में जय श्री राम बोलने पर प्रतिबंध होता था और अब तो विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, अयोध्या में राम जन्मभूमि बनकर खड़ा हो गया है. डबल इंजन की रफ्तार का ये लोग मुकाबला नहीं कर पाएंगे. आज उत्तर प्रदेश में उपद्रव नहीं बल्कि उत्सव है. वहां कोई लव जिहाद या लैंड जिहाद की घटना नहीं आ सकती. आती है तो इतनी सख्त कार्रवाई होती है कि सात पीढ़ियां याद करती हैं. किसी गरीब, व्यापारी की कोई सार्वजनिक संपत्ति पर कोई लैंड माफिया कब्जा करता है और लैंड जिहाद के तहत वो कब्जा कर रहा है तो वो संपत्ति सरकार उससे वापस लेती है और वहां पर गरीबों का आवास बनाती है.’

‘TMC के गुंडे, माफिया से डरने की जरूरत नहीं’

सीएम योगी ने मतदाताओं से कहा कि TMC के गुंडे, माफिया क्या कह रहे हैं या कोई मौलाना क्या बक रहा है, आप किसी से भयभीत न होइए. डबल इंजन की BJP सरकार आने दीजिए, ये सभी आपकी चाटुकारिता करते और बंगाल की सड़कों पर झाड़ू लगाते दिखाई देंगे.

‘अब उत्तरप्रदेश में सड़कों पर नमाज नहीं होती’

यूपी सीएम योगी ने आगे कहा कि अब उत्तर प्रदेश में सड़कों पर नमाज नहीं होती और माफिया की संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि पहले राम भक्तों पर गोलियां चलाई जाती थीं, जबकि आज प्रदेश में हर तरफ बेहतर स्थिति है. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार गोमाता की सुरक्षा और समाज को एकजुट रखने के लिए प्रतिबद्ध है. भाजपा ने एक देश एक विधान के तहत जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म की, लेकिन ममता दीदी तो दुर्गा पूजा नहीं होने देतीं हैं. इनको जय श्रीराम से दिक्कत है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया और यूक्रेन में जारी संघर्ष पर जताई चिंता, बोले-‘सैन्य संघर्ष से समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता’


Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular