Friday, July 3, 2026
HomeLatest NewsPM मोदी की जोधपुर यात्रा से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने संभाली...

PM मोदी की जोधपुर यात्रा से पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने संभाली कमान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 4 जुलाई की जोधपुर यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जोधपुर के नए एयरपोर्ट टर्मिनल, संशोधित उड़ान योजना और पचपदरा स्थित एचआरआरएल रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे, जिससे राजस्थान के विकास, निवेश और रोजगार को नई गति मिलेगी।

PM Narendra Modi Jodhpur Visit : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जोधपुर यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने नए एयरपोर्ट टर्मिनल का अवलोकन कर लोकार्पण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा, व्यवस्थाओं और आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि राजस्थान के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जोधपुर में नवीन एवं अत्याधुनिक एयरपोर्ट टर्मिनलतथा बालोतरा के पचपदरा में एचआरआरएल रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनवरी 2018 में इस महत्वाकांक्षी रिफाइनरी परियोजना कार्य का शुभारंभ किया था और अब उनके ही करकमलों से राष्ट्र को इसका समर्पण प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान को विकास की अनेक ऐतिहासिक सौगातें मिल रही हैं,जिनका लाभ आने वाले वर्षों में प्रदेश को मिलेगा। यह रिफाइनरी राजस्थान की औद्योगिक प्रगति का ग्रोथ इंजन साबित होगी। साथ ही, इससे विकास को नई गति मिलेगी, निवेश के नए अवसर सृजित होंगे तथा रोजगार और आर्थिक गतिविधियों का व्यापक विस्तार होगा।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री जोधपुर में नवीन एयरपोर्ट टर्मिनल के लोकार्पण के साथ ही संशोधित उड़ान योजना को लॉन्च करेंगे। इससे भारतीय विमानन क्षेत्र को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा और नागरिक विमानन के परिदृश्य में यह कदम महत्वपूर्ण साबित होगा। साथ ही ‘उड़े देश का आम नागरिक’ के विजन को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद पीपी चौधरी, विधायक अतुल भंसाली, राजस्थान जीवजंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोईसहित जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image