Friday, July 3, 2026
HomeLatest Newsसीएम भजनलाल ने पचपदरा में HPCL फ्लैगशिप रिटेल आउटलेट का किया उद्घाटन,...

सीएम भजनलाल ने पचपदरा में HPCL फ्लैगशिप रिटेल आउटलेट का किया उद्घाटन, बोले- पीएम मोदी बदलेंगे राजस्थान की तस्वीर

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पचपदरा के मंडापुरा में एचपीसीएल के नए फ्लैगशिप रिटेल आउटलेट और फूड प्लाजा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर 10 हजार पौधरोपण अभियान की शुरुआत भी हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।

HPCL Rajasthan Refinery : जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को पचपदरा के मंडापुरा में एचपीसीएल के नए फ्लैगशिप रिटेल आउटलेट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही, एचपीसीएल के राजस्थान स्थित सभी आउटलेट्स पर 10 हजार पौधों का सामूहिक पौधरोपण अभियान भी चलाया गया।

मुख्यमंत्री ने नए फ्लैगशिप रिटेल आउटलेट पर फूड प्लाजा सुविधा भी आमजन को समर्पित की। इस दौरान एचपीसीएल प्रतिनिधियों ने बताया कि इस आउटलेट का निर्माण राजस्थानी थीम पर किया गया है। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को राजस्थान की तकदीर और तस्वीर बदलने वाली एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। यह रिफाइनरी प्रदेश के साथ-साथ देश की ईंधन क्षमता को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाएगी।

 इस अवसर पर केन्द्रीय संस्कृति तथा पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री के के विश्नोई, सांसद मदन राठौड़, विधायक अरूण चौधरी, हमीर सिंह भायल, डॉ. प्रियंका चौधरी, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, एचपीसीएल सीएमडी विकास कौशल, विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं एचपीसीएल के अधिकारी उपस्थित रहे।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image