Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsDehradun Cloudburst: देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने से तबाही का मंजर,...

Dehradun Cloudburst: देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने से तबाही का मंजर, कई होटलों, दुकानों को नुकसान, 2 लापता, NDRF और SDRF ने संभाला रेस्क्यू का मोर्चा

Dehradun Cloudburst: देहरादून के सहस्त्रधारा के कार्लीगाढ़ क्षेत्र में सोमवार देर रात बादल फटने से भारी तबाही हुई। तेज बहाव में कई दुकानें बह गईं और 2 लोगों के लापता होने की खबर है। करीब 100 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया। मलबे से 2-3 बड़े होटल और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।

Dehradun Cloudburst: उत्तराखंड के देहरादून के सहस्त्रधारा के कार्लीगाढ़ क्षेत्र में सोमवार देर रात बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है. अचानक आए पानी के तेज बहाव में कई दुकानें बह गई, वहीं 2 लोगों के लापता होने की सूचना है. करीब 100 लोगों को रेस्क्यू कर बचाया गया है. जानकारी के अनुसार बादल फटने की घटना से मुख्य बाजार में मलबा आने से 2-3 बड़े होटल और कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं.

घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही डीएम सविन बंसल सक्रिय हो गए, उन्होंने रात में ही विभागों से समन्वय स्थापित पर मौके पर रेस्क्यू टीमों को भेजा. SDRF,NDRF की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं.

सीएम पुष्कर धामी ने सोशल मीडिया पर कही ये बात

बादल फटने की घटना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “देहरादून के सहस्त्रधारा में कल देर रात हुई भारी बारिश के कारण कुछ दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं. जिला प्रशासन, SDRF और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है. मैं इस संबंध में लगातार स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नजर रख रहा हूं. ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूँ.’

तमसा नदी उफान पर, टपकेश्वर महादेव मंदिर जलमग्न

देहरादून में भारी बारिश के कारण तमसा नदी उफान पर है, जिसके कारण टपकेश्वर महादेव मंदिर जलमग्न हो गया है. मंदिर के पुजारी आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि सुबह 5 बजे से ही नदी में तेज़ बहाव शुरू हो गया था, पूरा मंदिर परिसर जलमग्न हो गया था. ऐसी स्थिति बहुत लंबे समय से नहीं आई थी. कई जगहों पर नुकसान हुआ है. लोगों को इस समय नदियों के पास जाने से बचना चाहिए. मंदिर का गर्भगृह सुरक्षित है. अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.”

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image