Tuesday, July 21, 2026
HomeIndiaसंसद भवन के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस...

संसद भवन के करीब पहुंचे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

CJP Protest In Delhi: संसद के मानसून सत्र के दौरान CJP के ‘चलो संसद’ मार्च को लेकर दिल्ली में तनाव बढ़ गया। पार्टी ने दावा किया कि संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

CJP Protest In Delhi: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के ‘चलो संसद’ मार्च को लेकर दिल्ली में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने दावा किया है कि CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इससे साफ इनकार किया है.

दिल्ली पुलिस ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा-सोशल मीडिया पर ऐसी भ्रामक खबरें फैल रही हैं कि दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को हिरासत में ले लिया है, लेकिन पुलिस ने साफ़ किया है कि ये आरोप पूरी तरह से झूठे हैं और अभिजीत स्टेज पर मौजूद हैं.

CJP ने सांसदों से की समर्थन की अपील

सौरव दास ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दावा किया कि अभिजीत दीपके को पुलिस अपने साथ ले गई है. उन्होंने सभी सांसदों से सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में आगे आने की अपील करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग कर रही है.

संसद भवन के नजदीक पहुंचे प्रदर्शनकारी

प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी संसद भवन के नजदीक तक पहुंच गए और आगे बढ़ने की कोशिश की. इसके बाद संसद परिसर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई तथा मुख्य प्रवेश द्वारों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसके बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए. उस समय संसद की कार्यवाही जारी थी और प्रधानमंत्री सहित सभी सांसद सदन के भीतर मौजूद थे. इससे पहले प्रदर्शनकारियों के राजीव चौक और मंडी हाउस मेट्रो स्टेशनों तक पहुंचने तथा सुबह बैरिकेडिंग पार कर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना क्षेत्र की ओर बढ़ने की भी खबरें सामने आई थीं.

अरविंद केजरीवाल ने जताई आपत्ति

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया. उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल चिंताजनक है. उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था में सुधार करने के बजाय युवाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और कहा कि देश के युवा इसे स्वीकार नहीं करेंगे.

ये भी पढ़ें: राजस्थान में निवेश को बढ़ावा देने के लिए भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, SLSC की बैठक में 10 उद्योगों को अनुदान स्वीकृत


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image