Monday, October 12, 2026
HomeIndiaCJI सूर्यकांत बोले- ‘ये मेरा मुद्दा नहीं’, विपक्ष से मुलाकात से किया...

CJI सूर्यकांत बोले- ‘ये मेरा मुद्दा नहीं’, विपक्ष से मुलाकात से किया इनकार

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन और उससे जुड़ी पाबंदियों के बीच CJI सूर्यकांत ने साफ कहा है कि यह उनका मुद्दा नहीं है।

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन और उससे जुड़ी पाबंदियों के बीच CJI सूर्यकांत ने साफ कहा है कि यह उनका मुद्दा नहीं है। उन्होंने INDIA ब्लॉक के नेताओं से मुलाकात करने से इनकार करने की वजह भी बताई।

दरअसल, राहुल गांधी समेत विपक्षी सांसदों ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार शाम CJI से मिलने का समय मांगा था। लेकिन CJI ने कहा कि जिन मुद्दों पर विपक्ष चर्चा करना चाहता है, वे पहले से ही सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं। ऐसे में उन पर अलग से बैठक करना न्यायिक मर्यादा और नैतिकता के अनुकूल नहीं होगा।

CJI ने बताईं तीन अहम वजहें
पहली वजह, CJI ने कहा कि इस तरह की शिकायतों पर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई नहीं की जा सकती। इसके लिए उचित न्यायिक प्रक्रिया अपनानी होगी। दूसरी वजह, उन्होंने स्पष्ट किया कि संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत मौलिक अधिकारों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जा सकता है। याचिका दाखिल होने पर मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जा सकता है। तीसरी वजह, CJI ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे आम नागरिकों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सभी के लिए खुले हैं। अदालत उनकी शिकायतें सुनेगी और कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image