Tuesday, November 3, 2026
HomeLatest Newsअदालत में वकील से मारपीट की घटना पर CJI सूर्यकांत ने जताई...

अदालत में वकील से मारपीट की घटना पर CJI सूर्यकांत ने जताई नाराजगी, कहा-‘गुंडा राज नहीं चलेगा’

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने अदालत कक्ष में वकील से मारपीट की घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि “गुंडा राज नहीं चलेगा।” उन्होंने पीड़ित वकील को दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से संपर्क करने को कहा। यह मामला तीस हजारी कोर्ट से जुड़ा है।

Supreme Court: भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने सोमवार को कहा कि गुंडा राज अस्वीकार्य है और उन्होंने 7 फरवरी को यहां एक जिला अदालत में अदालत कक्ष के अंदर मारपीट का आरोप लगाने वाले एक वकील को दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से संपर्क करने के लिए कहा.

वकील ने याचिका में कही ये बात

एक वकील ने सीजेआई सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति एन वी अंजारिया की पीठ के समक्ष तत्काल सुनवाई के लिए अपनी याचिका का उल्लेख किया. वकील ने कहा, ‘मैं तीस हजारी अदालत में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (ADJ) हरजीत सिंह पाल की अदालत में पेश हुआ था. मैं आरोपी की ओर से पेश हुआ था. शिकायतकर्ता के वकील ने कई गुंडों के साथ मिलकर मुझ पर हमला किया. उन्होंने मुझे पीटा और न्यायाधीश वहीं बैठे थे. अदालत के सभी सदस्य वहां मौजूद थे.’

वकील को हाईकोर्ट का रुख करने को कहा

इस पर CJI ने कहा, ‘यह घटना 7 फरवरी को हुई थी. क्या आपने इसकी सूचना दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को दी है? मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखें और मुझे भी इसकी सूचना दें. उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संज्ञान लें. कार्रवाई प्रशासनिक स्तर पर होगी. इस तरह का ‘गुंडा राज’ हमें स्वीकार्य नहीं है. इसका अर्थ है-कानून के शासन का पतन.’ पीठ ने वकील को संबंधित उच्च न्यायालय का रुख करने को कहा.

ये भी पढ़ें: Ankita Bhandari Case: बेटियां कब होंगी पूरी तरह सुरक्षित, इस सवाल का जवाब कौन देगा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image