Tuesday, November 3, 2026
HomeLatest NewsBijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़...

Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार तड़के सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए। उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के पहाड़ी जंगलों में माओवादी मौजूदगी की सूचना पर संयुक्त सुरक्षा बल अभियान पर निकले थे। घ

Bijapur Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गए. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के पहाड़ी जंगलों में तड़के मुठभेड़ शुरू हो गई, जहां सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम माओवादियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.

2 नक्सलियों के शव बरामद

अधिकारी के अनुसार, ‘अभी तक घटनास्थल से 2 नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं. उन्होंने कहा कि रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है. इसलिए सुरक्षाबलों की संख्या और दूसरी संवेदनशील जानकारियां इस समय शेयर नहीं की जा सकती.

3 जनवरी को 2 मुठभेड़ में 14 नक्सली मारे गए थे

3 जनवरी को बीजापुर सहित 7 जिलों वाले बस्तर क्षेत्र में 2 मुठभेड़ों में 14 नक्सली मारे गए थे. पिछले साल छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 285 नक्सली मारे गए थे. केंद्र सरकार ने वामपंथी उग्रवाद को खत्म करने के लिए 31 मार्च की समय सीमा तय की है.

ये भी पढ़ें: Donald Trump On Greenland: ट्रंप ने इस बार ग्रीनलैंड को लेकर दी टैरिफ लगाने की धमकी, बोले- अमेरिका का साथ न देने वाले देशों पर लगाऊंगा भारी शुल्क

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image