Friday, November 20, 2026
HomeLatest NewsChhattisgarh Road Accident: बालोद में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक ने SUV कार...

Chhattisgarh Road Accident: बालोद में बड़ा सड़क हादसा, ट्रक ने SUV कार को मारी टक्कर, 4 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत, 7 घायल

बालोद, छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जहां एक ट्रक ने एसयूवी को टक्कर मार दी. हादसे में 4 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई है और 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

हादसे को लेकर पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना रविवार देर रात डौंडी थाना क्षेत्र के चोरहापड़ाव गांव के निकट की है जब एक ट्रक ने स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (एसयूवी) को टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार दुर्पत प्रजापति (30), सुमित्रा बाई (50), मनीषा कुम्भकार (35), सगुन बाई (50), ईमला बाई (55) और जिग्नेश (सात) की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गए.

नामकरण संस्कार कार्यक्रम से लौटते समय हादसा

अधिकारियों ने बताया कि ये सभी गुरेदा गांव के निवासी थे और डौंडी गांव में नामकरण संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल को मौके के लिए रवाना किया और शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घायलों को डौंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद राजनांदगांव जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image