Wednesday, May 27, 2026
HomeLatest NewsChennai School Closed: चेन्नई में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने स्कूलों...

Chennai School Closed: चेन्नई में भारी बारिश का अलर्ट, प्रशासन ने स्कूलों को बंद करने का आदेश किया जारी

चेन्नई, चेन्नई और उसके उपनगरों में सोमवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण मंगलवार को प्रशासन को शहर के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी करना पड़ा. क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) चेन्नई ने दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर हवा के चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण 11 नवंबर से एक सप्ताह तक बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

स्कूलों में अवकाश की घोषणा

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 दिन के दौरान संबंधित चक्रवाती परिसंचरण के धीरे-धीरे पश्चिम की ओर तमिलनाडु/श्रीलंका के तटों की तरफ बढ़ने के आसार हैं. चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू, कुड्डालोर, मयिलादुथुराई, नागपट्टिनम, तंजावुर, तिरुवरुर, पुदुक्कोट्टई, रामनाथपुरम, विल्लुपुरम जिलों, पुदुचेरी और कराईकल क्षेत्र में कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश हुई. भारी बारिश के बाद चेन्नई की जिलाधिकारी रश्मि सिद्धार्थ जगाडे ने मंगलवार को स्कूलों में अवकाश की घोषणा कर दी, हालांकि कॉलेज सामान्य रूप से खुले रहे.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image