Saturday, October 31, 2026
HomeLatest NewsJaipur में नगर निगम हैरिटेज में ACB का एक्शन, हेल्थ इंस्पेक्टर 6...

Jaipur में नगर निगम हैरिटेज में ACB का एक्शन, हेल्थ इंस्पेक्टर 6 हजार रुपए की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

जयपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) का घूसखोरों के खिलाफ एक्शन जारी है. ACB ने मंगलवार को जयपुर में नगर निगम में कार्रवाई को अंजाम दिया. जहां हेल्थ इंस्पेक्टर देव कुमार को 6 हजार रुपए की कथित रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. सफाई कर्मचारी को हाजिरी माफी और सफाई कार्य में राहत देने की एवज में यह घूस मांगी थी.

सफाई कर्मचारी के बेटे की शिकायत पर कार्रवाई

ACB ने बताया कि नगर निगम हेरिटेज के स्वास्थ्य निरीक्षक देव कुमार को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है. परिवादी द्वारा एक शिकायत की गई कि उसके पिता की हाजिरी माफी और सफाई कार्य में राहत देने की एवज में आरोपी स्वास्थ्य निरीक्षक देव कुमार प्रतिमाह 3 हजार रुपये के हिसाब से कुल 6 हजार रुपये की रिश्वत राशि मांग कर परेशान कर रहे है. शिकायत का सत्यापन कर आज जाल बिछाया गया और आरोपी को परिवादी से रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image