Saturday, July 6, 2024
Homeहिमाचल प्रदेशहिमाचल को हरसंभव मदद देगा केंद्र: नड्डा

हिमाचल को हरसंभव मदद देगा केंद्र: नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा आपदा का जायजा लेने के लिए हिमाचल पहुंचे। वह सबसे पहले सिरमौर जिले के सतौन गांव में पहुंचे, जहां उन्होंने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की। इसके बाद वह शिमला के तबाह हुए शिव बावड़ी मंदिर पहुंचे। उन्होंने कहा कि केंद्र बारिश से प्रभावित हिमाचल प्रदेश की गंभीर स्थिति से चिंतित है और इस आपदा के कारण विस्थापित लोगों के पुनर्वास के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे।

स्थिति का जायजा लेने के लिए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल भी नड्‌डा के साथ दौरे पर है।

बाढ़ प्रभावितों से मिले

नड्डा ने एक ऐसे परिवार से मुलाकात की, जिसने 10 अगस्त को अचानक आई बाढ़ में अपने पांच सदस्यों को खो दिया था। इसके बाद  नड्डा ने समर हिल में शिव मंदिर क्षेत्र का दौरा किया जो 14 अगस्त को भारी भूस्खलन के बाद क्षतिग्रस्त हो गया था। भाजपा अध्यक्ष ने कृष्णानगर का भी दौरा किया।

हिमाचल के हालात पर पीएम व्यथित

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्‌डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के हालात को लेकर व्यथित और चिंतित हैं। उन्होंने खुद मुख्यमंत्री से इस बारे में बात की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की, तो उन्हें संजीदगी से सुना गया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल को मदद देने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सभी सांसद अपनी शेष सांसद निधि को मुख्यमंत्री राहत कोष में दान करेंगे।

बारिश से अब तक 338 की मौत

राज्य आपातकालीन अभियान केंद्र के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 24 जून को हुई मानसून की शुरुआत के बाद से बारिश से संबंधित घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं में 338 लोगों की मौत हुई है तथा 38 लोग लापता हैं। 338 मृतकों में से 221 लोगों की मृत्यु बारिश संबंधित घटनाओं में हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments