Sunday, April 26, 2026
HomeLatest NewsKerala : इडुक्की में पर्यटकों के फंसने के बाद ‘स्काई-डाइनिंग’ रेस्तरां संचालकों...

Kerala : इडुक्की में पर्यटकों के फंसने के बाद ‘स्काई-डाइनिंग’ रेस्तरां संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज, 150 फीट की ऊंचाई पर फंसे रहे 4 लोग

केरल के इडुक्की में अनाचल स्थित ‘स्काई-डाइनिंग रेस्तरां’ की क्रेन खराब होने से दो बच्चों सहित चार पर्यटक 150 फुट ऊपर दो घंटे तक फंसे रहे। अग्निशमन दल ने रस्सियों से सभी को सुरक्षित बचाया। जन सुरक्षा की अनदेखी और बिना लाइसेंस संचालन पर पुलिस ने संचालकों सोजन जोसेफ और प्रवीण के खिलाफ IPC धारा 125 व केरल पुलिस अधिनियम 118(ई) में केस दर्ज किया।

Kerala News : इडुक्की। केरल में इडुक्की के अनाचल में एक ‘स्काई-डाइनिंग रेस्तरां’ को उठाने वाली क्रेन में खराबी आने के कारण दो बच्चों समेत चार पर्यटकों के फंसने के बाद रेस्तरां संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वेल्लाथोवल पुलिस ने अनाचल के सोजन जोसेफ और रेस्तरां के संचालक (उडुम्बनूर के मलयिंची निवासी) प्रवीण के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जोसेफ की जमीन पर ‘स्काई-डाइनिंग रेस्तरां’ का संचालन किया जा रहा था।

150 फीट की ऊंचाई पर फंसे रहे 4 लोग

पर्यटकों का समूह जमीन से लगभग 150 फुट ऊपर दो घंटे से अधिक समय तक फंसा रहा। समाचार रिपोर्ट के माध्यम से शुक्रवार दोपहर को इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अग्निशमन और बचाव कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने रस्सियों का इस्तेमाल करके चार लोगों के परिवार को सुरक्षित बचा लिया। प्राथमिकी के मुताबिक, रेस्तरां का संचालन जन सुरक्षा को ध्यान में रखे बिना किया जा रहा था।

केरल पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 125 (मानव जीवन को खतरे में डालना) और केरल पुलिस अधिनियम की धारा 118(ई) (जन सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया है। इस बीच, जिला प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद रेस्तरां को बंद करने के लिए एक ज्ञापन जारी किया गया है, क्योंकि रेस्तरां का संचालन नगर निगम से लाइसेंस लिए बगैर किया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि इडुक्की के जिलाधिकारी ने भी घटना के संबंध में गांव के अधिकारी से रेस्तरां और उसके संचालन के बारे में रिपोर्ट मांगी है।

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular