Wednesday, October 28, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentCalifornia Wildfires: ऑस्कर पुरस्कार तक पहुंचा कैलिफोर्निया के जंगलों की आग का...

California Wildfires: ऑस्कर पुरस्कार तक पहुंचा कैलिफोर्निया के जंगलों की आग का असर, नॉमिनेशन अनाउंसमेंट डेट बढ़ाई आगे

न्यूयॉर्क। अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया क्षेत्र के जंगलों में लगी भीषण आग के कारण 97वें अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन की घोषणा को एक सप्ताह के लिए टाल दिया गया है. एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने सोमवार को बताया कि अब नामांकन की घोषणा 23 जनवरी को की जाएगी.

संयुक्त बयान में कही गई ये बात

अकादमी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बिल क्रेमर और अकादमी के अध्यक्ष जेनेट यांग ने एक संयुक्त बयान में कहा, ”हम सभी आग के प्रभाव और हमारे समुदाय में इतने सारे लोगों को हुए भारी नुकसान से स्तब्ध हैं. अकादमी हमेशा से फिल्म उद्योग को एकजुट करने वाली शक्ति रही है और हम कठिनाइयों का सामना करते हुए एक साथ खड़े रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”

97वां ऑस्कर पुरस्कार समारोह का 2 मार्च को आयोजन

गौरतलब है कि लॉस एंजिलिस क्षेत्र में आग अभी भी सक्रिय है, इसलिए फिल्म अकादमी ने अपने सदस्यों के लिए नामांकन मतदान की अवधि भी शुक्रवार तक बढ़ा दी है. मूलतः नामांकन की घोषणा उसी सुबह की जानी थी. इन सबके बावजूद 97वां ऑस्कर पुरस्कार समारोह 2 मार्च को डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image