Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsBy Election 2024: हिमाचल में भाजपा ने कांग्रेस के 6 पूर्व विधायकों...

By Election 2024: हिमाचल में भाजपा ने कांग्रेस के 6 पूर्व विधायकों को दिया टिकट,गुजरात सहित इन राज्यों में घोषित किए उम्मीदवार,देखें सूची

नई दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को विभिन्न राज्यों के उपचुनावों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए.पार्टी ने हाल ही में अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस के 6 पूर्व विधायकों को हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है.पिछले दिनों इन विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी.कांग्रेस सहित अन्य दलों से हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायकों को पार्टी ने गुजरात में उम्मीदवार बनाया है.इनमें 4 कांग्रेस के हैं.इन सभी के इस्तीफे की वजह से उपचुनाव आवश्यक हो गया था.

हिमाचल उपचुनाव में इनको बनाया उम्मीदवार

हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने सुधीर शर्मा (धर्मशाला), रवि ठाकुर (लाहौल और स्पीति), राजिंदर राणा (सुजानपुर), इंद्रदत्त लखनपाल (बड़सर), चेतन्य शर्मा (गगरेट) और देविंदर कुमार भुट्टो (कुटलेहर) को अपना उम्मीदवार बनाया है.

कांग्रेस के 6 पूर्व विधायकों को पार्टी व्हिप की अवहेलना करने के लिए अयोग्य ठहराया गया था.उन्होंने राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया था. इस वजह से राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था.

गुजरात उपचुनाव में इनको बनाया उम्मीदवार

गुजरात में भाजपा ने अर्जुन मोधवाडिया, चतुरसिंह चावड़ा और अरविंद लाडानी को उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है. भाजपा ने सिक्किम विधानसभा की 9 सीटों के अलावा पश्चिम बंगाल की 2 और कर्नाटक की 1 सीट पर उपचुनाव के लिए भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी.

सिक्किम में विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव के साथ ही होते हैं.भाजपा ने हाल ही में राज्य के सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image