Friday, October 30, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessReliance को KG-D6 ब्लॉक में गैस उत्पादन बढ़ाने के लिए अतिरिक्त निवेश...

Reliance को KG-D6 ब्लॉक में गैस उत्पादन बढ़ाने के लिए अतिरिक्त निवेश को सरकार की मिली मंजूरी

नई दिल्ली, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को बंगाल की खाड़ी में स्थित अपने केजी-डी6 ब्लॉक में गैस भंडार उत्पादन बढ़ाने के मकसद से अतिरिक्त निवेश करने के लिए सरकार की मंजूरी मिल गई है. कंपनी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.रिलायंस और उसकी साझेदार बीपी पीएलसी केजी-डी6 ब्लॉक से फिलहाल 3 करोड़ मानक घन मीटर प्रतिदिन गैस का उत्पादन करती है जो भारत के कुल गैस उत्पादन का लगभग 30 प्रतिशत है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चौथी तिमाही के नतीजों पर निवेशकों के साथ चर्चा के दौरान कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (अन्वेषण एवं उत्पादन) संजय रॉय ने कहा कि गैस ब्लॉक से वृद्धिशील उत्पादन के लिए विकास योजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है.हालांकि रॉय ने इस योजना के लिए स्वीकृत निवेश का विवरण नहीं दिया.इस दौरान 40 से 50 लाख मानक घन मीटर प्रतिदिन उत्पादन बढ़ाने पर जोर रहेगा.

रिलायंस-बीपी गठजोड़ गहरे समुद्र में केजी-डी6 ब्लॉक से लगभग 3 करोड़ मानक घन मीटर गैस प्रतिदिन उत्पादन करता है. इस ब्लॉक में तीन तरह के समूहों की खोज एक दशक से भी अधिक समय पहले हुई थी और वहां धीरे-धीरे उत्पादन शुरू हुआ है.रिलायंस 66.67 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ केजी-डी6 ब्लॉक का परिचालन करती है जबकि बीपी के पास इसकी बाकी 33.33 प्रतिशत हिस्सेदारी है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image