Thursday, June 11, 2026
HomeIndiaराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी पर बृजभूषण ने कहा, “सच बोल...

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी पर बृजभूषण ने कहा, “सच बोल दूंगा तो परेशानी में पड़ जाऊंगा”

भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राम मंदिर में चढ़ावे के कथित दुरुपयोग के मामले पर कहा कि वह बहुत कुछ जानते हैं, लेकिन फिलहाल सच बोलने की स्थिति में नहीं हैं। वहीं, उन्होंने नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री का बचाव करते हुए कहा कि समस्या का समाधान इस्तीफे से नहीं, बल्कि दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई से होगा।

Ram Mandir Donation Controversy : गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) ने अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे के कथित दुरुपयोग और चोरी के आरोपों को लेकर बड़ा बयान दिया है। बुधवार को उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़ी कई अहम जानकारियां उन्हें पता हैं, लेकिन फिलहाल वह खुलकर सच बताने की स्थिति में नहीं हैं।

बृजभूषण के बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल

जिले के विश्नोहरपुर स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत में बृजभूषण सिंह ने कहा, ‘मैं बहुत कमजोर आदमी हूं। अगर मैं सच बोल दूंगा तो बहुत परेशानी में पड़ जाऊंगा। क्योंकि वे बहुत बड़े लोग हैं। सच बोलने की हिम्मत अभी हमारे अंदर नहीं है। कभी समय आएगा तो बोलेंगे।’ दिल्ली में करीब 10 दिन के प्रवास के बाद गांव लौटे बृजभूषण सिंह ने अपने हालिया राजनीतिक और सामाजिक अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा कि पिछले कुछ समय से वह कई जटिल परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। वर्ष 2023 में कुछ महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए आरोपों से जुड़े विवाद का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से उस प्रकरण से उपजी परिस्थितियों को संभालने में लगे हुए हैं।

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बचाव करते हुए बृजभूषण सिंह ने कहा कि किसी मंत्री के इस्तीफा देने से समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के पीछे एक संगठित तंत्र काम करता है जिसमें विभिन्न स्तरों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल होते हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या किसी मंत्री के इस्तीफा देने से भविष्य में पेपर लीक रुकने की गारंटी दी जा सकती है।

बृजभूषण सिंह ने कहा कि मंत्री प्रत्येक परीक्षा केंद्र या व्यवस्था की व्यक्तिगत निगरानी नहीं कर सकता। उनके अनुसार जब तक दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ऐसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पहली बार बड़े अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती दिखाई दे रही है और उन्हें उम्मीद है कि मौजूदा सरकार नकल एवं पेपर लीक से जुड़े नेटवर्क को तोड़ने में सफल होगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image