Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryEntertainmentSalman Khan: सिकंदर में ऐसा होगा सलमान खान का लुक,भाईजान ने सेट...

Salman Khan: सिकंदर में ऐसा होगा सलमान खान का लुक,भाईजान ने सेट से शेयर की पहली तस्वीर

नई दिल्ली, अभिनेता सलमाल खान ने बुधवार को कहा कि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग शुरू कर दी है.सलमान इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे.‘गजनी’ और ‘हॉलिडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ से प्रसिद्ध हुए एआर मुरुगदॉस फिल्म का निर्देशन करेंगे.

2025 में ईद पर होगी रिलीज

अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म का निर्माण साजिद नाडियावाला के बैनर नाडियाडवाल ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा किया जाएगा.फिल्म में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी दिखाई देंगी.

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

सलमान ने इंस्टाग्राम पर नाडियाडवाला और मुरुगदॉस के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा,’टीम सिकंदर के साथ ईद 2025 का बेसब्री से इंतजार है. एआर मुरुगदॉस द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सिकंदर’ 2025 में ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी’

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने भी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर तस्वीर साझा की.उसने लिखा,’सिकंदर की तिकड़ी.सीधे फिल्म के सेट से.’सलमान की पिछली बड़ी फिल्म 2023 में आई ‘टाइगर- 3’ और रश्मिका की पिछली बड़ी फिल्म उसी वर्ष आई रश्मिका की ‘एनिमल’ थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image