Syria Damascus Serial Blast: सीरिया की राजधानी दमिश्क मंगलवार को एक के बाद एक कई बम धमाकों से दहल गई. यह धमाके उसी होटल के पास हुए जहां फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ठहरे हुए हैं. मैक्रों,अहमद अल-शरा के सत्ता में आने के बाद सीरिया का दौरा करने वाले पश्चिमी देशों के प्रमुख नेता हैं. उनकी यह यात्रा तुर्किये की राजधानी अंकारा में होने वाले नाटो शिखर सम्मेलन से पहले हो रही है.
‘फोर सीजन्स होटल’ के पास ब्लास्ट
इमैनुअल मैक्रों जब सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे, तभी ‘फोर सीजन्स होटल’ के निकट विस्फोट हुए. सीरियाई अखबार अल-वतन और सीरिया टीवी नेटवर्क ने बताया कि राजधानी के मध्य क्षेत्र में 2 जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं. घटनास्थल से धुएं का बड़ा गुबार उठता भी दिखाई दिया. फ्रांस के राष्ट्रपति के कार्यालय ने बताया कि मैक्रों पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी राष्ट्रपति अहमद अल-शरा के साथ बैठक जारी है.
मुस्लिम देश सीरिया से बड़ी खबर।
— Panchjanya (@epanchjanya) July 7, 2026
सीरिया के दमिश्क में धमाका, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के होटल के बाहर धमाका।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात के दौरान दमिश्क में दो धमाके हुए।
यह धमाके फोर सीजन्स होटल के पास हुए, जहां… pic.twitter.com/Rjd674h7sb
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक वाहन जलता हुआ दिखाई दे रहा है जबकि सड़क पर खून के धब्बे भी नजर आ रहे हैं. धमाके में 4 लोग घायल हुए हैं, जिसमें कई पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. अभी तक किसी भी संगठन ने विस्फोटों की जिम्मेदारी नहीं ली है.
The moment of the explosion that rocked French President Macron's residence in the Syrian capital, Damascus. pic.twitter.com/xBhlUzPyrf
— Jackson Hinkle 🇺🇸 (@jacksonhinkle) July 7, 2026
2 जुलाई को भी विस्फोटक से हो चुका हमला
गौरतलब है कि इससे पहले 2 जुलाई को दमिश्क में ‘जस्टिस पैलेस’ के निकट स्थित एक कैफे में विस्फोटक से हमला किया गया था, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी और 20 अन्य घायल हुए थे. यानि थोड़े ही समय के अंतराल में दमिश्क में यह दूसरा बड़ा हमला है, जिसने शहर में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ये भी पढ़ें: ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइलें खरीद से लेकर भारत और इंडोनेशिया के बीच कई महत्वपूर्ण डील, पढ़ें पूरी डिटेल्स



