India-Indonesia Deal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच जकार्ता में हुई द्विपक्षीय वार्ता में रक्षा, समुद्री सुरक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और महत्वपूर्ण खनिजों सहित कई रणनीतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी. दोनों देशों ने कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए, जिससे भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है.
#WATCH | जकार्ता | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत और इंडोनेशिया के बीच समझौतों के आदान-प्रदान के गवाह बने।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
(वीडियो सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/me8MeNR8EL
इंडोनेशिया खरीदेगा ब्रह्मोस और अस्त्र मिसाइलें
बैठक के दौरान इंडोनेशियाई सैन्य बलों को भारत निर्मित ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों की आपूर्ति पर सहमति बनी. इसके साथ ही रक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में इंडोनेशिया ने भारत से हवा से हवा में मार करने वाली ‘अस्त्र’ मिसाइलों के आयात का भी निर्णय लिया. माना जा रहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’के दौरान सैन्य अभियानों में इन हथियारों के प्रभावी प्रदर्शन के बाद इंडोनेशिया ने यह फैसला लिया है.
#WATCH | जकार्ता, इंडोनेशिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने इस्ताना मर्डेका (राष्ट्रपति महल) में द्विपक्षीय बैठक की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/nTfsqgZolc
समुद्री सुरक्षा और सबांग पोर्ट पर फोकस
भारत और इंडोनेशिया ने समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने, समुद्री व्यापार को मजबूत करने और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण सबांग बंदरगाह के संयुक्त विकास पर भी सहमति जताई। मलक्का जलडमरूमध्य के निकट स्थित यह बंदरगाह भारत की ग्रेट निकोबार परियोजना के लिहाज से भी रणनीतिक महत्व रखता है.

महत्वपूर्ण खनिजों में निवेश करेगा भारत
दोनों देशों ने महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति शृंखला को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया. भारत इंडोनेशिया में इस्पात, निकल और दुर्लभ स्थायी चुंबकों (रेयर अर्थ मैग्नेट) के निर्माण क्षेत्र में निवेश करेगा. इसके अलावा खाद्य सुरक्षा, दवाओं, प्रौद्योगिकी और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी.

UPI और IIM बेंगलुरु का कैंपस का परिसर होगा स्थापित
प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि भारत का डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म यूपीआई जल्द ही इंडोनेशिया की भुगतान प्रणाली से जुड़ जाएगा. इससे दोनों देशों के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही, इंडोनेशिया में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) बेंगलुरु का एक परिसर स्थापित करने का भी फैसला किया गया है.

पश्चिम एशिया समेत विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर चर्चा
वार्ता के दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति सहित विभिन्न वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में संवाद और कूटनीति पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की दो-राष्ट्र समाधान और स्थायी शांति की नीति को भी दोहराया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2018 में शुरू हुई भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी अब नए दौर में प्रवेश कर रही है और दोनों देश विकास, सुरक्षा, शिक्षा, संस्कृति तथा प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में मिलकर आगे बढ़ेंगे.
#WATCH | जकार्ता: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जकार्ता में प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2026
(सोर्स: ANI/DD) pic.twitter.com/h8vI2Dmr3W
ये भी पढ़ें: अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट मामले में गुजरात हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद की सजा बरकरार



