बीजेपी ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए राजस्थान के प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल को हटा दिया है। उनकी जगह संजय भाटिया को राजस्थान का नया प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ कविता पाटीदार और कुलजीत चहल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। बीजेपी ने कुल 36 राज्यों के लिए प्रभारी और सह-प्रभारियों की नई नियुक्तियां की हैं।
वहीं राजस्थान से जुड़े दो अन्य नेताओं को भी अहम जिम्मेदारियां मिली हैं। सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है, जबकि सुनील बंसल को पश्चिम बंगाल और तेलंगाना का प्रभार दिया गया है।
यह बदलाव बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम के गठन के बाद संगठनात्मक फेरबदल का हिस्सा है। बीजेपी ने आने वाले चुनावों को देखते हुए कई राज्यों में अपने संगठनात्मक प्रभारियों की नई टीम घोषित की है।
डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल जुलाई 2024 में राजस्थान के प्रभारी बनाए गए थे। करीब 26 महीने बाद राजस्थान में प्रभारी बदला गया है।



