Saturday, May 2, 2026
HomeLatest Newsश्रीगंगानगर में BJP विधायक जयदीप बिहाणी से मारपीट, RUIDP अधिकारियों पर हमले...

श्रीगंगानगर में BJP विधायक जयदीप बिहाणी से मारपीट, RUIDP अधिकारियों पर हमले का आरोप

Jaideep Bihani Attacked: श्रीगंगानगर में जयदीप बिहाणी पर उनके सेवा केंद्र में कथित मारपीट का मामला सामने आया। विधायक ने RUIDP के अधिकारियों पर हमला करने का आरोप लगाया, जिसमें उनकी आंख के पास चोट आई।

Jaideep Bihani Attacked: श्रीगंगानगर में विधायक जयदीप बिहाणी पर हमला हुआ है.यह घटना विधायक सेवा केंद्र में हुई.मामले में RUIDP से जुड़े अधिकारियों पर मारपीट के आरोप लगे हैं. इस हमले में विधायक की आंख पर चोट लगी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधिकारियों को हिरासत में ले लिया है और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

हमले को लेकर विधायक ने कही ये बात

विधायक के अनुसार, शहर में पिछले एक सप्ताह से करनपुर रोड और पुरानी आबादी सहित कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति ठप है. इसी मुद्दे पर चर्चा के लिए आरयूआईडीपी और L&T के अधिकारियों को उनके कार्यालय बुलाया गया था. विधायक का आरोप है कि जब उन्होंने अधिकारियों से पेयजल व्यवस्था में लापरवाही को लेकर सवाल किए, तो बहस अचानक बढ़ गई और मारपीट में बदल गई. उन्होंने दावा किया कि RUIDP के AEN ने उन पर हमला किया, जिससे उनके चेहरे और आंख के पास चोट आई है.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज व प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है. घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है. एक जनप्रतिनिधि पर सरकारी अधिकारी द्वारा कथित हमले की इस घटना ने प्रशासनिक स्तर पर हलचल मचा दी है.

जवाहर नगर थाना अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि विधायक जयदीप बिहाणी के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की सूचना मिली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया.पुलिस ने दोनों अधिकारियों को हिरासत में ले लिया है.

ये भी पढ़ें: कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर पार, 2022 के बाद सबसे बड़ा उछाल





Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Banner