Monday, November 9, 2026
HomeLatest NewsBJP Candidate List : बीजेपी ने राजस्थान से 7 प्रत्याशियों के नाम...

BJP Candidate List : बीजेपी ने राजस्थान से 7 प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान,जयपुर,जयपुर ग्रामीण से भी नाम तय,देखें पूरी सूची

Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने राजस्थान की 7 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है.इन 7 प्रत्याशियों की सूची ने पार्टी ने 2 मौजूदा सांसदों को फिर से मौका दिया है.सांसद भगीरथ चौधरी को अजमेर से और सांसद सुखबीर जौनापुरिया को टोंक सवाईमाधोपुर सीट से प्रत्याशी बनाने का ऐलान किया है.

जयपुर लोकसभा सीट से मंजू शर्मा और जयपुर ग्रामीण सीट से राव राजेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है.राजसमंद सीट से महिमा विश्वेश्वर सिंह को प्रत्याशी बनाया है.झुंझुनूं से शुभकरण चौधरी को प्रत्याशी बनाया है.

कौन हैं महिमा विश्वेश्वर सिंह ?

राजसमंद से महिमा विश्वेश्वर सिंह (महिमा कुमारी मेवाड़) को टिकट मिला है.महिमा कुमारी मेवाड़ राजघराने से ताल्‍लुक रखती हैं.महिमा कुमारी राजसमंद से भाजपा विधायक विश्‍वराज सिंह की पत्‍नी हैं. पूर्व राजपरिवार की सदस्‍य महिमा कुमारी राजनीति की बजाय सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं.कंवरानी महिमा कुमारी मूलरूप से पश्चिम बंगाल के पंचकोट पूर्व राज परिवार से हैं।

महिमा कुमारी के परिवार से सांसद-विधायक

महिमा कुमारी के ससुराल में महाराणा प्रताप के वंशज पति विश्वराज सिंह मेवाड़ ने राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले ही भाजपा ज्‍वाइन की थी। फिर कांग्रेस के सीपी जोशी को हराकर विधायक भी बने.पति के अलावा महिमा कुमारी के मामा मध्‍य प्रदेश की सतना सीट से सांसद रह चुके हैं। ममेरे भाई विधायक हैं जबकि चाची टिहरी गढ़वाल से सांसद हैं.पिछले दिनों दिल्‍ली में हुई भाजपा की बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के सामने महिमा कुमारी के नाम पर राजसमंद से लोकसभा चुनाव 2024 में टिकट दिए जाने पर चर्चा हुई है। पीएम मोदी वाराणसी से सांसद हैं और महिमा कुमारी का बचपन भी वहीं बीता.

जयपुर से मंजू शर्मा को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है,हवा महल से कई बार विधायक रहे भंवर लाल शर्मा की बेटी हैं मंजू शर्मा

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image