Wednesday, May 20, 2026
HomeLatest NewsAssembly Elections 2026: बीजेपी ने 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों...

Assembly Elections 2026: बीजेपी ने 4 राज्यों में उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया, जानें किस-किस को मिला टिकट ?

बीजेपी ने गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की 5 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। गोवा से रितेश नाइक, नागालैंड से दाओचिर इम्चेन, त्रिपुरा से जे. चक्रवर्ती, कर्नाटक के बागलकोट से वीरभद्रय्या चरंतिमठ और दावणगेरे दक्षिण से श्रीनिवास दासकारियप्पा को टिकट मिला है। मतदान 9 अप्रैल और परिणाम 4 मई को आएंगे।

BJP Candidate List: बीजेपी ने गुरुवार को गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा की 5 विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया. उपचुनाव के लिए मतदान 9 अप्रैल को होना है और इसके नतीजे 4 मई को आएंगे.

किस-किस को मिला टिकट

पार्टी ने गोवा की पोंडा सीट से रितेश रवि नाइक, नागालैंड की कोरिडांग सीट से दाओचिर आई इम्चेन और त्रिपुरा की धर्मनगर सीट से जे. चक्रवर्ती को चुनाव मैदान में उतारा है. बीजेपी द्वारा जारी सूची के अनुसार, वीरभद्रय्या चरंतिमठ बागलकोट सीट से चुनाव लड़ेंगे और श्रीनिवास टी दासकारियप्पा कर्नाटक की दावणगेरे दक्षिण सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगे.

चुनाव समिति की बैठक में नामों पर लगी मुहर

बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की महत्वपूर्ण बैठक 18 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित की गई. इस बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की. इस बैठक में वर्ष 2026 में होने वाले उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर विस्तृत चर्चा की गई. विभिन्न राज्यों से आए फीडबैक और संगठनात्मक रिपोर्ट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया गया.

ये भी पढ़ें: Iran Israel War: कतर में LNG प्लांट पर हमले के बाद डोनाल्ड ट्रंप की खुली चेतावनी, कहा- ‘अगर दोबारा हमला हुआ तो ईरान का पूरा गैस फील्ड उड़ा देंगे’


Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular