Saturday, May 16, 2026
HomeBiharBihar Election 2025 : PM मोदी की 'कट्टा' टिप्पणी पर तेजस्वी का...

Bihar Election 2025 : PM मोदी की ‘कट्टा’ टिप्पणी पर तेजस्वी का बड़ा हमला, कहा- ऐसा शब्द किसी प्रधानमंत्री के मुंह से पहले कभी नहीं सुना

राजद नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कट्टा’ वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्होंने आज तक किसी प्रधानमंत्री को ऐसे शब्दों का प्रयोग करते नहीं सुना। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मोदी बिहार में नकारात्मक बातें करते हैं, जबकि गुजरात में विकास की चर्चा करते हैं। प्रधानमंत्री ने बिहार रैलियों में राजद पर दबंग छवि और सहयोगी दलों पर दबाव डालने का आरोप लगाया था।

Bihar Election 2025 : पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘कट्टा’ वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने आज तक किसी प्रधानमंत्री को ऐसे शब्दों का प्रयोग करते नहीं सुना।

‘कट्टा’ टिप्पणी पर भड़के तेजस्वी यादव

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को बिहार की एक चुनावी सभा में कहा था कि कांग्रेस पार्टी तेजस्वी यादव को ‘इंडिया’ गठबंधन का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने को तैयार नहीं थी, लेकिन राजद ने उसके सिर पर “कट्टा” (अवैध बंदूक) तान दिया, जिसके बाद उसे झुकना पड़ा।

तेजस्वी यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा, प्रधानमंत्री जी की टिप्पणी को लेकर मेरे पास कहने को कुछ नहीं है। मैंने अपने जीवन में किसी प्रधानमंत्री को इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करते नहीं सुना। यह उनकी सोच को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया, जब प्रधानमंत्री गुजरात जाते हैं तो वहां आईटी फैक्ट्री, सेमीकंडक्टर यूनिट और डेटा सेंटर की बात करते हैं। लेकिन जब बिहार आते हैं तो ‘कट्टा’ की बात करते हैं। प्रधानमंत्री ने रविवार को बिहार के भोजपुर और नवादा जिलों में चुनावी रैलियों को संबोधित किया था, जहां उन्होंने राजद की कथित दबंग छवि और सहयोगी दलों के साथ उसके विवादित संबंधों का जिक्र करते हुए यह टिप्पणी की थी।

पीएम मोदी ने लगाया था ये आरोप

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राष्ट्रीय जनता दल ने कांग्रेस पर तेजस्वी यादव को बिहार के मुख्यमंत्री पद के लिए महागठबंधन का उम्मीदवार घोषित करने का दबाव डालने का आरोप लगाया था।

बंदूक की नोक पर बनने को कहेगा सीएम

कांग्रेस नेता खरगे ने पीएम के आरोप का खंडन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी “हास्यास्पद” है। उनके पास कहने के लिए और कुछ नहीं है। मैं आज बिहार में इसका जवाब दूंगा। वह जो कह रहे हैं वह झूठ है। कोई किसी को बंदूक की नोक पर मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं कहेगा।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular