Monday, July 27, 2026
HomeBiharबिहार बंद हिंसा पर बड़ा एक्शन, 694 लोग हिरासत में, 91 पुलिसकर्मी...

बिहार बंद हिंसा पर बड़ा एक्शन, 694 लोग हिरासत में, 91 पुलिसकर्मी घायल, कई सरकारी वाहनों में तोड़फोड़

नीट पेपर लीक के विरोध में बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस ने 694 लोगों को हिरासत में लिया। इनमें 339 नाबालिगों को सत्यापन के बाद छोड़ दिया गया। हिंसा में 91 पुलिसकर्मी, कई अधिकारी और 13 नागरिक घायल हुए, जबकि सरकारी वाहनों में भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई।

Bihar Bandh: पटना। नीट परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 25 जुलाई को वामपंथी छात्र संगठनों द्वारा बुलाए गए बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा के बाद बिहार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, राज्यभर में बंद को जबरन लागू कराने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और हिंसक गतिविधियों में कथित संलिप्तता के आरोप में कुल 694 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें बड़ी संख्या में छात्र और नाबालिग भी शामिल थे।

91 पुलिसकर्मी समेत कई घायल

पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए 694 लोगों में से 339 नाबालिगों और छात्रों का आयु सत्यापन करने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। वहीं, शेष 355 लोगों के खिलाफ हिंसा, तोड़फोड़ और कानून-व्यवस्था भंग करने के आरोप में संबंधित अदालतों में कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस मुख्यालय ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान हालात कई जगह हिंसक हो गए। प्रदर्शनकारियों ने 13 सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की, जबकि एक अन्य सरकारी वाहन में आग लगा दी।

इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे 91 पुलिसकर्मी और कई वरिष्ठ अधिकारी घायल हुए। इसके अलावा 13 आम नागरिक भी हिंसा की चपेट में आए।घायलों में सिवान के पुलिस अधीक्षक (एसपी), सिवान और सीतामढ़ी के एक-एक अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) भी शामिल हैं। वहीं, सारण जिले में दो प्रखंड विकास अधिकारी (बीडीओ) गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक अधिकारी की एक आंख की रोशनी चली गई, जबकि दूसरे के सिर में गंभीर चोट आई है।

पुलिस के अनुसार, दोनों बीडीओ का पटना के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है और उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। मामले में आगे की जांच जारी है और हिंसा में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image