Saturday, July 27, 2024
Homeउत्तरप्रदेश (UP)बड़ा फेरबदल, 9 IPS अधिकारी के तबादले...

बड़ा फेरबदल, 9 IPS अधिकारी के तबादले…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 9 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए कानपुर नगर पुलिस में नये आयुक्‍त और आगरा जोन में अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) की तैनाती की है।

अपर पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) राजा श्रीवास्तव की ओर से जारी की गयी तबादला सूची में कानपुर पुलिस आयुक्तालय के आयुक्‍त बी पी जोगदंड को एडीजी, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (1090) लखनऊ, आगरा जोन के ADG राजीव कृष्ण को ADG सतर्कता अधिष्‍ठान जबकि ADG यातायात सड़क सुरक्षा और 1090, अनुपम कुलश्रेष्ठ को ADG, आगरा जोन का दायित्व सौंपा गया है।

भारतीय पुलिस सेवा के 1996 बैच के अधिकारी और ADG (पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड) के पद पर तैनात आर के स्वर्णकार को कानपुर नगर के पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। तकनीकी सेवाएं के ADG मोहित अग्रवाल को इसी पद पर आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) का दायित्व दिया गया है।

ATS के ADG नवीन अरोरा को ADG तकनीकी सेवाएं, गृह सचिव बीडी पॉल्सन को ADG यातायात एवं सड़क सुरक्षा, पुलिस महानिरीक्षक (IG) कानून-व्यवस्था डॉक्टर संजीव गुप्ता को गृह सचिव, उप्र और पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) सतर्कता अधिष्‍ठान एल आर कुमार को DIG कानून-व्यवस्था के पद पर तैनात किया गया है।

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments