Saturday, October 31, 2026
HomeUser Interest CategoryBusinessStock Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 762 अंक लुढ़का,...

Stock Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 762 अंक लुढ़का, निफ्टी 24,538 पर, जानें किन शेयर में फायदा और नुकसान ?

Stock Market Crash: एशियाई बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी निवेश की निकासी के कारण सोमवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 762 अंक टूटकर 80,688.77 पर और निफ्टी 212 अंक गिरकर 24,538.45 पर आ गया।

Share Market Update: एशियाई बाजारों में कमजोर रुख और वैश्विक व्यापार चिंताओं के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. विशेषज्ञों ने बताया कि विदेशी पूंजी की निकासी ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 762.24 अंक की गिरावट के साथ 80,688.77 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 212.25 अंक फिसलकर 24,538.45 अंक पर आ गया.

इन कंपनियों के शेयर में नुकसान

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टूब्रो, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाटा स्टील के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई.

इन कंपनियों के शेयर में फायदा

हिंदुस्तान यूनिलीवर, अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और नेस्ले के शेयर बढ़त में रहे.

एशियाई और यूरोपीय शेयर बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की 225, शंघाई एसएसई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे. अमेरिकी बाजार शुक्रवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे. अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.16 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 6,449.74 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.

इसे भी पढ़ें: IPL 2025: मुंबई इंडियंस को हराकर पंजाब किंग्स ने फाइनल में बनाई जगह, अब RCB से होगा मुकाबला, कप्तान श्रेयस अय्यर ने खेली तूफानी पारी

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image