Saturday, May 16, 2026
HomeUser Interest CategorySportsभारत की झोली में आए 27 पदक

भारत की झोली में आए 27 पदक


एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जीते भारतीय खिलाड़ी

प्रधानमंत्री ने दी भारतीय दल को बधाई

नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 25वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने पर भारतीय दल की प्रशंसा की और कहा कि इस उपलब्धि से उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। भारत ने प्रतियोगिता में छह स्वर्ण के अलावा 12 रजत और नौ कांस्य पदक सहित कुल 27 पदक जीते।
प्रधानमंत्री ने ट्विट किया, ‘‘25वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप—2023 में भारतीय दल का सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन! हमारे एथलीटों ने 27 पदक जीते, जो विदेशी धरती पर किसी भी चैम्पियनशिप की पदक तालिका में सर्वोच्च है। इस उपलब्धि के लिए हमारे एथलीटों को बधाई। इससे हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है।’’

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular