Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsBengaluru Stampede: बेंगलुरू में भगदड़ मामले में पुलिस ने RCB और प्रबंधन...

Bengaluru Stampede: बेंगलुरू में भगदड़ मामले में पुलिस ने RCB और प्रबंधन कंपनी के अधिकारियों को हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

Bengaluru Stampede: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ के मामले में पुलिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और आयोजन कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के अधिकारियों को हिरासत में लिया है। विपणन प्रमुख निखिल सोसले सहित तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Bengaluru Stampede: चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची भगदड़ के सिलसिले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और आयोजन का प्रबंधन करने वाली कंपनी डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों को शुक्रवार को हिरासत में लिया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि RCB के विपणन एवं राजस्व प्रमुख निखिल सोसले, डीएनए एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के सुनील मैथ्यू और किरण कुमार से पूछताछ की जा रही है.

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने राज्य के पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक को गुरुवार को निर्देश दिया कि भगदड़ के सिलसिले में आरसीबी और डीएनए इवेंट मैनेजर एवं कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के प्रतिनिधियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए क्योंकि प्रथम दृष्टया उनकी ओर से लापरवाही हुई तथा प्राथमिकी भी दर्ज की गई है.

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के फाइनल में RCB की जीत के जश्न में भाग लेने के लिए बुधवार को यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के जुटने के बाद मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए.

इसे भी पढ़ें: RBI Repo Rate Cut: आरबीआई ने लगातार तीसरी बार घटाया रेपो रेट, 0.50 प्रतिशत की कटौती, महंगाई का अनुमान घटाया, कम होगी आपकी लोन EMI

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image