Friday, November 20, 2026
HomeLatest Newsनए हेड कोच की तलाश में BCCI,हर फॉर्मेट के लिए होगा एक...

नए हेड कोच की तलाश में BCCI,हर फॉर्मेट के लिए होगा एक ही कोच,जानें जय शाह ने क्या कहा ?

मुंबई, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा है कि भारत के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को अगर टी20 विश्व कप के बाद भी पद पर बने रहना है तो उन्हें फिर से आवेदन करना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि नये कोच की नियुक्ति 3 साल के लिए होगी.द्रविड़ का करार शुरू में 2 साल का था लेकिन उन्हें और सहयोगी स्टाफ को नवंबर में 50 ओवरों के विश्व कप के बाद कार्यकाल में विस्तार दिया गया

”अगले कुछ दिनों में मंगवाएंगे आवेदन”

शाह ने यहां BCCI कार्यालय में चुनिंदा मीडिया से कहा,”हम अगले कुछ दिन में आवेदन मंगवाएंगे,राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म होने वाला है.उन्हें पद पर बने रहना है तो फिर से आवेदन करना होगा.हमें दीर्घकालिन कोच चाहिये, 3 साल के लिए.”

”अंत में फैसला क्रिकेट सलाहकार समिति को लेना है”

शाह ने कहा ,”भारतीय क्रिकेट में अलग-अलग प्रारूपों के लिये अलग कोच रखने का चलन नहीं रहा है.इसके अलावा हमारे पास कई खिलाड़ी ऐसे हैं जो सभी प्रारूपों में खेलते हैं जैसे ऋषभ पंत, विराट कोहली और रोहित शर्मा.उन्होंने कहा ,यह फैसला क्रिकेट सलाहकार समिति को लेना है.जो फैसला वह लेंगे, मैं उस पर अमल करूंगा.अगर वे कहेंगे कि विदेशी कोच चाहिए तो मैं दखल नहीं दूंगा.”

द्रविड़ के कार्यकाल में कैसा रहा प्रदर्शन

राहुल द्रविड़ के 2 साल के कार्यकाल में भारतीय क्रिकेट टीम पिछले साल वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचीं थी.फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार को छोड़ दें तो भारत ने सभी मुकाबले जीते थे.वहीं, विश्व कप से ऐन पहले भारत ने एशिया कप जीता था और 2022 में ही टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी भारतीय टीम पहुंचीं थी.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image