Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsBAN Vs NEP,T20 World Cup 2024: बांग्लादेश ने हासिल किया सुपर 8...

BAN Vs NEP,T20 World Cup 2024: बांग्लादेश ने हासिल किया सुपर 8 का टिकट,नेपाल को 21 रनों से दी शिकस्त

किंग्सटाउन (सेंट विंसेंट), बांग्लादेश ने नेपाल को 21 रनों से हरा दिया है.इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही बांग्लादेश की टीम ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है.वहीं नीदरलैंड का T20 विश्व कप का सफर यहीं खत्म हो गया है.

बता दें कि बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.3 ओवर में 106 रन बनाकर आउट हो गई.इसके जवाब में नेपाल का स्कोर एक समय 5 विकेट पर 78 रन था लेकिन उसने 7 रन के अंदर अपने बाकी बचे 5 विकेट गंवा दिए और उसकी पूरी टीम 19.2 ओवर में 85 रन पर आउट हो गई.

युवा तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब ने 7 रन देकर 4 विकेट लेकर अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिससे बांग्लादेश ने नेपाल को 21 रन से हराकर टी20 विश्व कप के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की की.बांग्लादेश की तरफ से तंजीम के अलावा मुस्तफिजुर रहमान ने 3 और शाकिब अल हसन ने 2 विकेट लिए.यह पहला अवसर है जबकि बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप में 3 मैच जीते.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image