Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsBaba Siddique Murder Case: मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली कामयाबी, अकोला से...

Baba Siddique Murder Case: मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली कामयाबी, अकोला से सलमान वोहरा को किया गिरफ्तार, जानें मामले में अब तक कितनी गिरफ्तारी ?

मुंबई, मुंबई क्राइम ब्रांच ने NCP(राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में गुजरात के एक व्यक्ति को रविवार को महाराष्ट्र के अकोला से गिरफ्तार किया. इसी के साथ इस सनसनीखेज हत्याकांड के सिलसिले में अब तक गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की संख्या बढ़कर 25 हो गई.

अकोला से इकबाल वोहरा को किया गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया कि गुजरात के आणंद जिले के पेटलाड निवासी सलमानभाई इकबालभाई वोहरा को राज्य पुलिस की मदद से मुंबई से लगभग 565 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अकोला के बालापुर से गिरफ्तार किया गया. बता दें कि बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के बांद्रा पूर्व के निर्मल नगर इलाके स्थित कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

पुलिस ने बताया हत्याकांड में क्या थी भूमिका

अधिकारी ने कहा, ”वोहरा ने इस साल मई में एक बैंक खाता खोला था और मामले में गिरफ्तार आरोपी गुरमेल सिंह के भाई नरेश कुमार सिंह, रूपेश मोहोल और हरीशकुमार को वित्तीय सहायता प्रदान की थी. उसने अपराध में शामिल अन्य संदिग्धों की भी मदद की थी.”

मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम की भी हो चुकी गिरफ्तारी

गौरतलब है कि हरियाणा के रहने वाले गुरमेल सिंह और उत्तर प्रदेश निवासी धर्मराज कश्यप को हत्या के तुरंत बाद घटनास्थल से ही दबोच लिया गया था. वहीं पुलिस को मामले में हाल ही में एक बड़ी कामयाबी मिली, जब उसने कथित मुख्य शूटर शिवकुमार गौतम को उत्तर प्रदेश के बहराइच से गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर से फरार गौतम को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब वह भारत से नेपाल भागने की फिराक में था.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image