Friday, June 19, 2026
HomeIndia'SIT जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा',...

‘SIT जांच में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बोले सीएम योगी

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों पर कहा कि मंदिर निर्माण के लिए 500 वर्षों का संघर्ष हुआ है, इसलिए अयोध्या को बदनाम करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने आरोप लगाने वालों से सबूत SIT को सौंपने की अपील की और भरोसा दिलाया कि जांच निष्पक्ष होगी।

Ayodhya Ram Mandir Donation Scam: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में चंदा चोरी के आरोपों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि राम मंदिर के निर्माण के लिए 500 वर्षों तक संघर्ष हुआ है, इसलिए किसी को भी अयोध्या की छवि खराब करने की अनुमति नहीं दी जा सकती. उन्होंने कहा कि यदि किसी के पास चंदा चोरी से जुड़े ठोस सबूत हैं तो उन्हें विशेष जांच दल (SIT) को सौंपा जाए, ताकि निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके.

रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले दे रहे उपदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग बिना तथ्यों के केवल अयोध्या और राम मंदिर को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वालों का इतिहास और आचरण जनता के सामने है. ऐसे लोगों ने पहले रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं, “जय श्री राम” बोलने पर लाठियां चलवाई और अदालत में प्रभु राम के खिलाफ केस लड़े.

‘जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी’

सीएम योगी ने कहा कि किसी भी मामले में जांच पूरी होने से पहले अनावश्यक बयानबाजी नहीं की जानी चाहिए. उन्होंने लोगों से अपील की कि जांच रिपोर्ट आने तक किसी के चरित्र हनन का प्रयास न करें. उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी और उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.

“दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ट्रस्ट की मांग पर मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया है. जांच एजेंसी निष्पक्ष रूप से सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी. उन्होंने कहा कि “दूध का दूध और पानी का पानी” हो जाएगा और जो भी तथ्य होंगे, वे जनता के सामने रखे जाएंगे.

‘असर किसी के पास कोई सबूत है तो SIT को दे’

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज और राजनीति से जुड़े सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी. विकास और सामाजिक सद्भाव तभी संभव है जब लोग जिम्मेदारी के साथ व्यवहार करें. उन्होंने कहा कि अगर किसी के पास कोई प्रमाण या दस्तावेज हैं तो उन्हें सार्वजनिक बयानबाजी करने के बजाय SIT को उपलब्ध कराना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने जनता से भी अपील की कि वे अफवाहों और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से सावधान रहें. उन्होंने कहा कि अयोध्या केवल एक शहर नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है, इसलिए उसके सम्मान और प्रतिष्ठा को बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image