Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsAudi Q8 Launch: एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Audi Q8 का...

Audi Q8 Launch: एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च हुआ Audi Q8 का नया वैरिएंट, इतनी है शुरुआती कीमत

नई दिल्ली, लग्जरी कार बनाने वाली जर्मनी की कंपनी ऑडी ने गुरुवार को अपने प्रमुख मॉडल क्यू8 का नया संस्करण पेश किया. इसकी शुरूआती कीमत कीमत 1.17 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) है.

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा, “नई ऑडी क्यू8 हमारी क्यू शृंखला में सबसे ऊपर है. यह गाड़ी न केवल भारतीय बाजार के प्रति हमारे समर्पण को मजबूत करती है, बल्कि लग्जरी कार प्रेमियों और हमारे ग्राहकों की अपेक्षाओं से लगातार आगे जाने के हमारे वादे को भी मजबूत करती है.”

ऑडी इंडिया ने 15 साल में भारत में बेची 1 लाख गाड़ियां

इसके अलावा, ऑडी इंडिया ने 15 साल में भारत में 1 लाख गाड़ियां बेचने का महत्वपूर्ण आंकड़ा हासिल करने की भी घोषणा की.ढिल्लन ने कहा,”भारत में 1,00,000 ऑडी कार की बिक्री की महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करना हमारे ग्राहकों द्वारा ऑडी ब्रांड पर जताए गए भरोसे का प्रमाण है.”

ऑडी समूह प्रीमियम और लग्जरी खंड में ऑटोमोबाइल और मोटरसाइकिल के सबसे सफल मैन्युफैक्चरर्स में से एक है. इसके ब्रांड ऑडी, बेंटले, लैम्बोर्गिनी और डुकाटी को 12 देशों में 21 जगहों पर बनाया जाता है. ऑडी और उसके साझीदार दुनिया भर के 100 से ज्यादा बाजारों में मौजूद हैं.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image