Friday, May 22, 2026
HomeIndiaAssembly Elections : 5 राज्यों में तैनात की जाएगी CAPF, राज्य पुलिस...

Assembly Elections : 5 राज्यों में तैनात की जाएगी CAPF, राज्य पुलिस की 250 कंपनियां…

नई दिल्ली। 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय सुरक्षा और राज्य पुलिस बलों की अनुमानित 250 कंपनियां तैनात किए जाने की संभावना है।  

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में 7 से 30 नवंबर के बीच चुनाव होंगे। मतगणना 3 दिसंबर को होगी। नक्सल खतरे की आशंका को ध्यान में रखते हुए केवल छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में चुनाव होंगे। इसके तहत 7 नवंबर को 20 सीटों और 17 नवंबर को 70 सीटों पर मतदान होगा।

जानकारी के अनुसार प्रमुख आंतरिक सुरक्षा बल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) तैनात किए जाने वाले बलों की तैनाती का समन्वय करेगा। बलों की टुकड़ियों में अन्य राज्यों की कुछ विशेष पुलिस इकाइयों के अलावा सीमा सुरक्षा बल (BSF), भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), सशस्त्र सीमा बल (SSB) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) जैसे बलों की टुकड़ियां शामिल होंगी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) इन राज्यों में पहले से मौजूद अपनी इकाइयों के अलावा अतिरिक्त 100 कंपनियों की तैनाती करेगा जिसमें छत्तीसगढ़ भी शामिल है। CRPF ने छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप से नक्सल विरोधी अभियानों के लिए लगभग 25-30 बटालियन को स्थायी रूप से तैनात किया है।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) और राज्य बल चुनाव साझेदारी कर अन्य इकाइयां तैयार करेंगे ताकि अगले माह होने वाले 5 राज्यों में तैनाती के लिए कुल 250 कंपनियां उपलब्ध हों। कुछ और इकाइयों को तैयार रखा जाएगा और अक्टूबर के अंत तक उन्हें स्थानांतरित कर दिया जाएगा। एक CAPF इकाई में लगभग 70-80 जवान होते हैं जबकि 1 बटालियन में यह संख्या लगभग 1,000 के करीब होती है।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mamta Berwa
Mamta Berwa
JOURNALIST
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular