Saturday, May 16, 2026
HomeIndiaAssam News :  असम में 5 करोड़ रुपए की हीरोइन जब्त

Assam News :  असम में 5 करोड़ रुपए की हीरोइन जब्त

गुवाहाटी। पुलिस ने राज्य में दो जिलों में कार्रवाई करते हुए 5 करोड़ रुपए की हीरोइन जब्त की है. कार्रवाई के दौरान असम पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है . पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मादक पदार्थ की कुल कीमत पांच करोड़ रुपये आंकी गई है. एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुरुवार रात कार्बी आंगलोंग जिले के खकरजन इलाके में एक तलाशी अभियान चलाया और इस दौरान पड़ोसी नगालैंड के दीमापुर से आ रहे एक वाहन को रोका गया.

वाहन में गुप्त तरीके से छिपाई गयी थी

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन की तलाशी के दौरान उसके दरवाजों में बने गुप्त स्थानों में छिपा कर रखी गई 726 ग्राम हेरोइन जब्त की गई, जिसकी कीमत चार करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है। उन्होंने बताया कि कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. एक अन्य घटना में, असम पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम ने, उन्हें देखकर अपने वाहन से भागने की कोशिश कर रहे एक मादक पदार्थ कारोबारी पर गोली चलाई. बाद में उसे गुरुवार को कामरूप जिले के जालुकबारी पुलिस थाना क्षेत्र के फैंसी पारा में पकड़ा गया. पुलिस ने उसके वाहन की तलाशी के दौरान साबुन के 12 बक्सों में छिपाकर रखी गई 170 ग्राम हेरोइन जब्त की. एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुवाहाटी में उसके किराए के आवास पर भी तलाशी ली गई, जहां से एसटीएफ टीम ने 100 ग्राम हेरोइन जब्त की. जब्त किये गये मादक पदार्थों की कुल कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular