Saturday, June 13, 2026
HomeIndiaअसम: जोरहाट में विमान हादसे में पायलट सहित 5 शहीद, वायुसेना ने...

असम: जोरहाट में विमान हादसे में पायलट सहित 5 शहीद, वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दिए

असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच जवान शहीद हो गए, जबकि को-पायलट गंभीर घायल हो गया । वायुसेना ने शहीदों के नाम जारी करते हुए श्रद्धांजलि दी है और हादसे के कारणों की जांच के लिए उच्च स्तरीय ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दिए हैं।

AN-32 Plane Crash : नई दिल्ली। असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एक एंतोनोव AN-32 परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वायुसेना अधिकारियों के मुताबिक, इस दुखद हादसे में देश की सेवा में तैनात पांच जवानों ने सर्वोच्च बलिदान दिया। वहीं, विमान के सह-पायलट (को-पायलट) गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद सुरक्षित बच गए हैं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया तथा घायल अधिकारी को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। भारतीय वायुसेना ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश जारी कर दिए हैं।

वायुसेना ने जारी किए शहीद जवानों के नाम

भारतीय वायुसेना ने जोरहाट विमान हादसे में शहीद हुए पांच जांबाज सैन्यकर्मियों के नाम जारी किए हैं। देश की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वालों में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं। भारतीय वायुसेना ने अपने आधिकारिक बयान में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। वायुसेना ने कहा कि इस दुखद घड़ी में पूरा बल शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है और उनके हर संभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

क्रमांकनामपद
1स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंहस्क्वाड्रन लीडर
2फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमारफ्लाइट लेफ्टिनेंट
3सार्जेंट जितेंद्र शर्मासार्जेंट
4अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावतअग्निवीरवायु
5अग्निवीरवायु दानिश आलमअग्निवीरवायु

वायुसेना ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए

इस हादसे की हादसे की गंभीरता को देखते हुए भारतीय वायुसेना ने उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ का गठन किया गया है। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि हादसा तकनीकी खराबी, इंजन फेल होने या प्रतिकूल मौसम की वजह से हुआ था या इसके पीछे कोई अन्य कारण जिम्मेदार था।

वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रहे हैं ताकि दुर्घटना की सटीक वजह सामने लाई जा सके। इस जांच में हादसे से जीवित बचे को-पायलट का बयान भी बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि दुर्घटना के समय वह कॉकपिट में मौजूद थे। माना जा रहा है कि उनके बयान से हादसे से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का खुलासा हो सकता है, जिससे जांच को निर्णायक दिशा मिलेगी।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image