Tuesday, June 30, 2026
HomeLatest Newsसीकर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार की रिश्वत लेते एएसआई और...

सीकर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार की रिश्वत लेते एएसआई और हेड कांस्टेबल रंगे हाथों गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) सीकर टीम ने रींगस थाना में तैनात एएसआई सांवताराम और हेड कांस्टेबल जयसिंह को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत दुर्घटना मामले में जब्त वाहन छोड़ने के बदले मांगी गई थी।

रिपोर्टर : मनोज अवस्थी

Sikar ACB Raid : जयपुर। सीकर एसीबी टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए रींगस थाना में तैनात एएसआई सांवताराम और हेड कांस्टेबल जयसिंह को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

एसीबी डीजी गोविंद गुप्ता के अनुसार परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दुर्घटना के एक प्रकरण में पुलिस द्वारा जब्त उसकी गाड़ी को छोड़ने की एवज में एएसआई सांवताराम 8 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। शिकायत का सत्यापन कराया गया। जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।

इसके बाद एसीबी सीकर टीम के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार तथा पुलिस निरीक्षक सुभाष मील के नेतृत्व में ट्रैप दल का गठन किया गया। एसीबी की कार्रवाई के दौरान एएसआई सांवताराम ने अपने सहयोगी हेड कांस्टेबल जयसिंह के माध्यम से परिवादी से आठ हजार रुपए की रिश्वत प्राप्त करवाई। ट्रैप दल ने जयसिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, जबकि जांच में एएसआई सांवताराम की संलिप्तता पाए जाने पर उसे भी गिरफ्तार किया गया।

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Mukesh Kumar
Mukesh Kumarhttps://jagoindiajago.news/
समाचार लेखन की दुनिया में एक ऐसा नाम जो सटीकता, निष्पक्षता और रचनात्मकता का सुंदर संयोजन प्रस्तुत करता है। हर विषय को गहराई से समझकर उसे आसान और प्रभावशाली अंदाज़ में पाठकों तक पहुँचाना मेरी खासियत है। चाहे वो ब्रेकिंग न्यूज़ हो, सामाजिक मुद्दों पर विश्लेषण या मानवीय कहानियाँ – मेरा उद्देश्य हर खबर को इस तरह पेश करना है कि वह सिर्फ जानकारी न बने बल्कि सोच को भी झकझोर दे। पत्रकारिता के प्रति यह जुनून ही मेरी लेखनी की ताकत है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image