Monday, May 25, 2026
HomeLatest NewsLok Sabha Election Result : अशोक गहलोत का पीएम मोदी पर बड़ा...

Lok Sabha Election Result : अशोक गहलोत का पीएम मोदी पर बड़ा हमला,बोले-‘अब प्रधानमंत्री पद की दावेदारी से नरेंद्र मोदी को अपना नाम हटा लेना चाहिए’

जयपुर,राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि आम चुनाव में न तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 370 सीट मिल पाएंगी और न ही राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (राजग) को 400 सीट मिलेंगी ऐसे में नरेन्द्र मोदी को अब प्रधानमंत्री पद की दावेदारी से अपना नाम हटा लेना चाहिए.

मतगणना के रुझानों के बीच गहलोत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा,’अब यह स्पष्ट हो गया है कि न तो भाजपा को 370 सीट मिल पाएंगी और न ही राजग को 400 सीट मिलेंगी.प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर भाजपा को स्पष्ट बहुमत भी नहीं मिल पा रहा है.ऐसे में नरेन्द्र मोदी को अपना नाम अब प्रधानमंत्री पद की दावेदारी से हटा लेना चाहिए.’

गहलोत के कहा, ‘‘वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी तरह अपने ऊपर केन्द्रित किया.प्रचार में मोदी की गारंटी, फिर से मोदी सरकार जैसे जुमले सुनाई और दिखाई दिए.यहां तक की प्रत्याशियों को दरकिनार कर पूरा चुनाव मोदी की गारंटी के नाम पर चला.’उन्होंने कहा कि चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी, समाज में बढ़ता तनाव जैसे मुद्दे गौण हो गए और केवल मोदी-मोदी ही सुनाई देने लगा.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

Premanshu Chaturvedi
Premanshu Chaturvedihttp://jagoindiajago.news
खबरों की दुनिया में हर लफ्ज़ को जिम्मेदारी और जुनून के साथ बुनने वाला। मेरा मानना है कि एक अच्छी खबर केवल सूचना नहीं देती, बल्कि समाज को सोचने, सवाल करने और बदलने की ताकत भी देती है। राजनीति से लेकर मानवता की कहानियों तक, हर विषय पर गहराई से शोध कर निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग करना ही मेरी पहचान है। लेखनी के जरिए सच्चाई को आवाज़ देना मेरा मिशन है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular