Friday, October 30, 2026
HomeLatest NewsRajasthan के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पूर्ववर्ती सरकार पर लगाए कई...

Rajasthan के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पूर्ववर्ती सरकार पर लगाए कई आरोप,बोले-‘अशोक गहलोत और डोटासरा जाएंगे तिहाड़ जेल’,देखें Video

जयपुर, 29 मई (भाषा) राजस्थान के मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक कर करोड़ों रुपये कमाने का आरोप लगाया और दावा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा इसके लिए जल्द ही जेल जाएंगे.

”पेपर बेचकर इन्होंने करोड़ों रुपए कमाए”

दिलावर ने एक वीडियो बयान में आरोप लगाया, ‘भ्रष्टाचार करने का प्रशिक्षण तो इन्हीं कांग्रेसियों ने लिया हुआ था.इन्होंने बहुत लूटा है. (परीक्षा) पेपर बेचकर इन्होंने करोड़ों रुपए कमाए.उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता अब इस बात को लेकर चिंतित हैं कि वह पैसा कहां रखें, क्योंकि जांच एजेंसियां जांच कर रही हैं.

”आप शीघ्र ही तिहाड़ जेल जाने वाले हैं”

उन्होंने कहा, ‘‘पर चिंता मत करो..अशोक गहलोत साब व डोटासरा साब,आप शीघ्र ही तिहाड़ जेल जाने वाले हैं.आप तो पानी में पैसा खा गए,जल जीवन मिशन में पैसा खा गए,बिजली में पैसा खा गए.’

दिलावर ने आगे कहा कि भाजपा सरकार परेशान नहीं होगी क्योंकि हमने राजस्थान की जनता को समय पर पानी उपलब्ध कराने की तैयारी कर ली है.गौरतलब है कि गहलोत व डोटासरा भीषण गर्मी के बीच पेयजल और बिजली संकट को लेकर राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते रहे हैं.डोटासरा ने कल कहा था कि भाजपा ‘कामकाज के नाम पर शून्य’ है.

Please enable JavaScript in your browser to complete this form.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

× Popup Image